कालेवाल जंगल में गोली लगने से नील गाय की मौत, शिकारी की तलाश में जुटी लुधियाना पुलिस

कूमकलां के गांव कालेवाल स्थित जंगल में शिकारी ने नील गाय को गोली मार दी। वो उसे उठाकर ले जा पाता उससे पहले ही वन विभाग को उसकी सूचना मिल गई। वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचा देख वह अपनी जिप्सी पर सवार हो फरार हो गया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:59 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:59 AM (IST)
कालेवाल जंगल में गोली लगने से नील गाय की मौत, शिकारी की तलाश में जुटी लुधियाना पुलिस
कूमकलां के गांव कालेवाल स्थित जंगल में शिकारी ने नील गाय को गोली मार दी।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। कूमकलां के गांव कालेवाल स्थित जंगल में शिकारी ने नील गाय को गोली मार दी। वो उसे उठाकर ले जा पाता, उससे पहले ही वन विभाग को उसकी सूचना मिल गई। वन विभाग की टीम को मौके पर पहुंचा देख वह अपनी जिप्सी पर सवार हो फरार हो गया। घटना का पता चलते ही थाना कूमकलां पुलिस भी मौक पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद वन विभाग की मदद से उसका अंतिम संस्कार करा दिया। अब उक्त शिकारी के खिलाफ धारा 3, 39, 51 तथा वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एएसआइ हजूर लाल ने बताया कि उसकी पहचान गांव पवात निवासी जस्सी के रूप में हुई।

पुलिस ने वन विभाग के रेंज अफसर शमिंदर सिंह की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 28 नवंबर की रात वह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपित शिकार की तलाश में अपनी जिप्सी पर सवार होकर गांव कालेवाल के जंगल में घूम रहा है। जहां उसने एक जंंगली रोज (नील गाय) को गाेली मार दी है।

यह भी पढ़ें-Covid-19 Omicron Variant: काेराेना के नए वैरिएंट काे लेकर सेहत विभाग सतर्क, अब हर Positive Sample की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग

वारदात के बाद आराेपित फरार

टीम वहां पहुंची तो वह नील गाय मृत पड़ी थी। उसे गोली लगी हुई थी। टीम ने आरोपित को उसकी जिप्सी नंबर डीएल2सीएच 2354 पर फरार होते हुए देख लिया। उसकी गाड़ी के नंबर से उसके गांव और नाम का पता चला। हजूर लाल ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा ही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- विदेश जाने का सपना टूटने पर उठाया खौफनाक कदम, फिराेजपुर के 2 युवकाें ने निगला जहर; अस्पताल में माैत

chat bot
आपका साथी