बठिंडा में एक दर्जन निहंग सिंहों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, हाथ काटा

बठिंडा में बैठे एक व्यक्ति पर वीरवार सुबह एक दर्जन के करीब निहंग-सिंहों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में हाथ कट गया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 02:41 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 02:41 PM (IST)
बठिंडा में एक दर्जन निहंग सिंहों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से किया हमला, हाथ काटा
बठिंडा में एक दर्जन निहंग सिंहों ने व्यक्ति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

बठिंडा, जेएनएन। बठिंडा में तख्त श्री दमदमा साहिब के बाहर कृपान, गातरा आदि की दुकान लगाकर बैठे एक व्यक्ति पर वीरवार सुबह एक दर्जन के करीब निहंग-सिंहों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और उसका हाथ काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे गंभीर हालत में बठिंडा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की जानकारी तलवंडी साबो पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल अस्पताल में उपचारधीन बरनाला जिले के शहर धनौला निवासी अतइंदर सिंह ने बताया कि बैसाखी के मौके पर तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में लगने वाले मेले पर हरसाल वह गुरुद्वारे के बाहर कृपान, गातरा आदि की दुकान सजाता है।

यह भी पढ़ें-  पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के बाद बिट्टू हुए आक्रामक, बोले- कैप्टन साहब कुछ कर लो, नहीं तो पीछे रह जाएंगे

इस साल भी उसने दुकान लगाई थी। वीरवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक निहंग सिंह उसकी दुकान पर आया और बिना पैसे दिए कुछ सामान उठाकर चला गया। जिसके बाद वह निहंग सिंह दोबारा आया और अपने साथ एक दर्जन के करीब और निहंग सिंह को लेकर आया। जिसके बाद वह सभी निहंग सिंह उसके पिता इंदरजीत सिंह व भाई गुरपाल सिंंह के साथ बेवजह लड़ाई-झगड़ा करने लगे।

यह भी पढ़ें- खौफनाकः पटियाला में बेटा पैदा न करने से खफा पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, 58 फीसद झुलसी

वहीं निहंग-सिहों ने उसके भाई व पिता से मारपीट करनी शुरू कर दी, जब उसने बीच आकर बचाव करने की कोशिश की, तो उन्होंने उसपर हमला करते हुए उसका हाथ पर कृपान से हमलाकर उसे काट दिया। जिसके बाद उक्त लोग माैके से फरार हो गए। लहु-लुहान की हालत में उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उसके हाथ पर करीब बीस टांके लगे है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी