लुधियाना में जिला बार संघ के पूर्व सचिव को NIA ने भेजा समन, देशद्रोह के लिए उकसाने का है आरोप

लुधियाना में जिला बार संघ के पूर्व सचिव मंदीप सिंह सिद्धू को एनआइए ने गैरकानूनी गतिविधियों विदेश में रहने वाले कट्टरपंथियों के साथ साजिश रचकर देश के खिलाफ विद्रोह के लिए उकसाने के मामले में समन भेजा है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 08:46 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 08:46 AM (IST)
लुधियाना में जिला बार संघ के पूर्व सचिव को NIA ने भेजा समन, देशद्रोह के लिए उकसाने का है आरोप
जिला बार संघ के पूर्व सचिव मंदीप सिद्धू के खिलाफ 15 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ।

लुधियाना, जेएनएन। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने गैरकानूनी गतिविधियों, विदेश में रहने वाले कट्टरपंथियों के साथ साजिश रचकर देश के खिलाफ विद्रोह के लिए उकसाने के मामले में जिला बार संघ के पूर्व सचिव मंदीप सिंह सिद्धू को समन जारी कर पेश होने के लिए कहा है। इस मामले में 15 दिसंबर 2020 को दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

जिला बार संघ लुधियाना के प्रधान गुरकृपाल सिंह गिल, सचिव गगनदीप सिंह सैनी, उप प्रधान परविंदर सिंह परी, कोषाध्यक्ष गौतम ऋषि ने एनआइए के इस कदम की निंदा की है। जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने मंदीप सिद्धू को जारी समन वापस लेने की मांग उठाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनआइए केंद्र सरकार के हाथों की कठपुतली बन गई है। पहले भी तीन ट्रांसपोर्टरों को दिल्ली तलब किया जा चुका है। शिरोमणि अकाली दल लीगल विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष परोपकार सिंह घुम्मन ने कहा कि यह किसान आंदोलन को विफल करने का हथकंडा है। किसानों के आंदोलन का समर्थन नहीं करने के लिए लोगों पर दबाव बनाया जा रहा है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी