बैंक खातों में बड़े लेनदेन से शक के घेरे में आया लुधियाना का डेयरी संचालक, सात घंटे तक NIA ने की पूछताछ

गौरतलब है कि किसान आंदोलन से जुड़े कई संगठनों को एनआइए ने समन भेजकर दिल्ली तलब किया है। इसी संबंध में मिट्ठू और उसके दो दोस्तों को भी बुलाया गया था। एनआइए के अधिकारियों को उन्होंने बताया कि वह किसान आंदोलन में शामिल हैं।

By Edited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 07:00 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:00 AM (IST)
बैंक खातों में बड़े लेनदेन से शक के घेरे में आया लुधियाना का डेयरी संचालक, सात घंटे तक NIA ने की पूछताछ
किसान आंदोलन से जुड़े कई संगठनों को एनआइए ने समन भेजकर दिल्ली तलब किया है।

लुधियाना, जेएनएन। शहर के बाड़ेवाल स्थित डेयरी के संचालक प्रदीप सिंह उर्फ मिट्ठू बैंक खातों में बड़ी राशि के लेनदेन के कारण नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) के शक के घेरे में आ गए हैं। एनआइए ने दिल्ली में उनके सात घंटे तक पूछताछ की है। मिट्ठू ने बताया कि उसने दोस्तों के साथ मिलकर 'सिख यूथ पावर आफ पंजाब' संगठन बनाया है। उनका संगठन समाजसेवा का काम करता है। उनके डेयरी के कारोबार से संबंधित सभी लेनदेन उसके बैंक खातों से ही होता है। एनआइए को इस लेनदेन पर शक था।

यह भी पढ़ें-पंजाब में NIA Notice के विराेध में गरमाई सियासत, लुधियाना में यूथ अकाली दल का डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

करीब सात घंटे तक दिल्ली में पूछताछ के बाद अधिकारी उनके जवाब से संतुष्ट हो गए और उन्हें वापस भेज दिया। पूछताछ के दौरान अधिकारी उनके जवाब को अपने लैपटाप में नोट करते रहे। उनसे किसी तरह का लिखित जवाब नहीं लिया गया। गौरतलब है कि किसान आंदोलन से जुड़े कई संगठनों को एनआइए ने समन भेजकर दिल्ली तलब किया है। इसी संबंध में मिट्ठू और उसके दो दोस्तों को भी बुलाया गया था। एनआइए के अधिकारियों को उन्होंने बताया कि वह किसान आंदोलन में शामिल हैं। बार्डर पर किसानों की सेवा करते रहे हैं। इसके लिए जो पैसा खर्च हुआ है वह उनके संगठन के खाते से हुआ है। अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि वह जरूर पेश होंगे लेकिन दिल्ली के बजाय चंडीगढ़ या अमृतसर बुलाया जाए तो उन्हें सुविधा होगी।

अमृतसर और तरनतारन के भी दो लोगों से हुई पूछताछ

सिख यूथ पावर आफ पंजाब के दो अन्य सदस्यों से भी एनआइए ने पूछताछ की है। इनमें अमृतसर के परमजीत सिंह अकाली और तरनतारन के पलविंदर सिंह शामिल हैं। इन दोनों का कोठियों का निर्माण कर उन्हें बेचने का कारोबार है। हाल में दोनों ने दो-तीन कोठियां बेची थीं, जिसका पैसा उनके खाते में आया था। पूछताछ में दोनों ने खाते में आए पैसे की जानकारी दी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी