जीटीबी नगर में भी नवविवाहिता ने फंदा लगा जान दी

कंगनवाल के गुरु तेग बहादुर नगर में नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना साहनेवाल की कंगनवाल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:44 AM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:44 AM (IST)
जीटीबी नगर में भी नवविवाहिता ने फंदा लगा जान दी
जीटीबी नगर में भी नवविवाहिता ने फंदा लगा जान दी

जासं, लुधियाना : कंगनवाल के गुरु तेग बहादुर नगर में नवविवाहिता ने संदिग्ध हालात में मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना साहनेवाल की कंगनवाल चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतका की पहचान 21 वर्षीय छाया के रूप में हुई।

छाया के पति विदेशी लाल ने बताया कि उनकी शादी 21 जून को ही हुई थी। छाया मूल रूप से बिहार के जिला कैमूर भभुआ के गांव परवतपुर की रहने वाली थी। तीन जुलाई को ही वे लुधियाना आए थे। मंगलवार सुबह वह काम पर चला गया। दोपहर बाद जब वो वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने पर भी जब नहीं खुला तो उसने खिड़की से अंदर झांक कर देखा। वहां उसे छाया का शव फंदे से लटकता मिला। चौकी इंचार्ज गगनदीप सिंह ने कहा कि मृतका के घरवालों के सूचना दे दी गई है।

दो बच्चों की मां ने फंदा लगा की खुदकुशी

संसू, लुधियाना। मिलरगंज के पास मुरादपुरा निवासी 26 वर्षीय बबीता ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना छह के एएसआइ शौकीन सिंह ने बताया कि बबीता की शादी आठ साल पहले हुई थी। वह अपने पति और दो बच्चों के साथ किराए पर रह रही थी। मंगलवार शाम को बबीता ने पंखे से चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पहले मकान के नीचे दुकानदार को पता चला। उसने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। उन्होंने उसके पति को सूचित किया। जब घटना हुई, वह घर पर दो बच्चों के साथ थी। खुदकुशी के कारण का अभी कोई पता नहीं चला है। मृतका का चार साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार बबीता के माता-पिता नहीं है। गुड़गांव में रहने वाली उसकी बहन और जीजा को सूचित किया गया है। परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी