भाजपा ईसड़ू मंडल की कार्यकारिणी का किया गठन

भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना देहाती (खन्ना) के ईसड़ू मंडल की बैठक मंडल प्रधान परमिंदर सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 01:29 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 01:29 AM (IST)
भाजपा ईसड़ू मंडल की कार्यकारिणी का किया गठन
भाजपा ईसड़ू मंडल की कार्यकारिणी का किया गठन

जागरण संवाददाता, खन्ना : भारतीय जनता पार्टी जिला लुधियाना देहाती (खन्ना) के ईसड़ू मंडल की बैठक मंडल प्रधान परमिंदर सिंह नंबरदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रधान पवन कुमार टिकू, जिला महासचिव सरदार गुरविंदर सिंह, उप प्रधान संजीव मोदगिल, जिला सचिव लिलिब नंदा भी शामिल हुए। इस दौरान पार्टी की मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई टीम में सुखदेव सिंह और गुरबिदर सिंह काका को महासचिव, जसपाल सिंह नसराली, हरजिदर सिंह बीजापुर कोठे, गगनदीप सिंह रसूलड़ा व रविदर सिंह नारायणगढ़ को उप प्रधान, आकाशदीप सिंह कम्मा और राजवीर सिंह खुर्द को सचिव, तेजिदर सिंह इसड़ू को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुखदीप सिंह को युवा मोर्चा प्रधान, मेजर खान को अल्पसंख्यक सेल प्रधान व गुलकरण सिंह को किसान मोर्चा प्रधान नियुक्त किया है।

भाजपा प्रधान ने किया वार्ड 57 में ट्यूबवेल का उद्घाटन

जासं, लुधियाना : वार्ड 57 में स्थित नरिदर नगर में कई महीनों से लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे। इलाका पार्षद मंजू अग्रवाल ने लोगों की समस्या का हल करवाने के लिए ट्यूबवेल पास करवाया। इसका उद्घाटन रविवार को भाजपा प्रधान पुष्पेंद्र सिगल व पूर्व प्रधान डॉ सुभाष वर्मा ने किया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद इंद्र अग्रवाल, इलाके के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय कुमार नॉवेल्टी, भाजपा मंडल प्रधान अनिल वालिया, बिट्टू भाटिया, राजिदर भाटिया , राजीव शर्मा, किरपाल सिंह, गुलशन गोयल, कुंज बिहारी अग्रवाल, हरीश बंसल, हर्षित गोयल, जतिन सेठ, निखिल खुराना, सौरभ खुराना, जगमोहन सिगला, सोहन सिंह, सुशील ढांडा, तरसेम अग्रवाल, रवि अग्रवाल, राजपाल, बलविद्र सिंह, सचिन अग्रवाल व सिद्धार्थ जिदल आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी