शनिदेव के पूजन से संपन्न होते हैं काम : राकेश कपूर

शनि अमावस्या के उपलक्ष्य में शनि स्थान भामियां में मंदिर प्रमुख स्वामी सुरेश दुआ की अध्यक्षता में काल भैरव जी की मूर्ति स्थापना की गई। इसमें पंजाब भाजपा इंडस्ट्री सेल के प्रधान राकेश कपूर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 06:57 PM (IST)
शनिदेव के पूजन से संपन्न होते हैं काम : राकेश कपूर
शनिदेव के पूजन से संपन्न होते हैं काम : राकेश कपूर

जागरण संवाददाता, लुधियाना : शनि अमावस्या के उपलक्ष्य में शनि स्थान भामियां में मंदिर प्रमुख स्वामी सुरेश दुआ की अध्यक्षता में काल भैरव जी की मूर्ति स्थापना की गई। इसमें पंजाब भाजपा इंडस्ट्री सेल के प्रधान राकेश कपूर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। राकेश कपूर ने सभी भक्तों को बधाई दी और कहा कि शनि अमावस्या के दिन पूजा-अर्चना व हवन करना बहुत ही सौभाग्य की बात है। शनि महाराज जी की पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

इस अवसर पर मंदिर प्रमुख स्वामी सुरेश दुआ जी ने मुख्य मेहमान पंजाब भाजपा इंडस्ट्री सेल के प्रधान राकेश कपूर, जिला भाजपा प्रधान देहाती पवन कुमार टिकू, भाजपा नेता व समाज सेवक गोल्डी सभरवाल, उदय सिंह राठौर, कुलदीप अरोड़ा, अविनाश मित्तल, विजय कुमार, बिट्टू छाबड़ा, नीतिश कुमार, शिव कुमार, नितिन भनोट, वरुण मेहता, विनीत कुमार को चुनरी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी