Ludhiana Today 26th Ocotber 2021 : लुधियाना ईस्ट में नए कालेज का आज होगा आगाज, जानिए और क्या खास है

लुधियाना में गवर्नमेंट कालेज ईस्ट में विधायक संजय तलवाड़ सत्र का उद्घाटन सुबह 11.00 बजे करेंगे। वैसे यह कालेज पहले ही खुल चुका है लेकिन इसकी क्लासेस अन्य कालेज में होती थी। मंगलवार सुबह से नए कालेज में क्लासेस शुरू होगीं।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:49 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:49 AM (IST)
Ludhiana Today 26th Ocotber 2021 : लुधियाना ईस्ट में नए कालेज का आज होगा आगाज, जानिए और क्या खास है
लुधियाना ईस्ट में आज होगा कालेज के नए सत्र का आगाज। (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 26 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

लुधियाना ईस्ट में नए कालेज का आज होगा आगाज

गवर्नमेंट कालेज ईस्ट में विधायक संजय तलवाड़ करेंगे सत्र का उद्घाटन सुबह 11.00 बजे। वैसे यह कालेज पहले ही खुल चुका है, लेकिन इसकी क्लासेस अन्य कालेज में होती थी। मंगलवार सुबह से नए कालेज में क्लासेस शुरू होगीं। एसडीपी कालेज फार वूमेन में ज्वाइंट दिवाली सेलिब्रेशन सुबह 11 बजे से होगा। इसमें एसडीपी की सभी शिक्षण संस्थाएं शिरकत करेंगी। उधर, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गिल में 9वीं पंजाब स्टेट बेसवाल चैंपियनशिप शुरू होगी। चैंपियनशप में पंजाब भर से टीमेें भाग लेंगी। मैच सुबह 10 बजे से खेले जाएंगे।

धार्मिक कार्यक्रम

जैन समाज के चातुर्मास कार्यक्रम जारी है। एसएस जैन स्थानक सिविल लाइंस में महासाध्वी वीणा महाराज की 71वीं जन्म जयंती उत्सव पर नवकार मंत्र व धर्म सभा सुबह 8.30 बजे होगी, जबकि एसएस जैन स्थानक जनता नगर चातुर्मास सभा सुबह 8.30 बजे होगी। इसमें जैन समाज के मुनि प्रवचन देंगे।

chat bot
आपका साथी