श्रीमद्भागवत गीता में मिलता है जीवन का सार : अरुणा शर्मा

इंडीलीना ग्रुप ऑफ कंपनीज की चेयरपर्सन अरुणा शर्मा की ओर से लिखित पुस्तक सार जीवन का में श्रीमद्भागवत गीता का सार दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 03:15 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 03:15 AM (IST)
श्रीमद्भागवत गीता में मिलता है जीवन का सार : अरुणा शर्मा
श्रीमद्भागवत गीता में मिलता है जीवन का सार : अरुणा शर्मा

जागरण संवाददाता, लुधियाना : इंडीलीना ग्रुप ऑफ कंपनीज की चेयरपर्सन अरुणा शर्मा की ओर से लिखित पुस्तक सार जीवन का में श्रीमद्भागवत गीता का सार दिया गया है। वे पिछले कुछ सालों से श्रीमद्भागवत गीता का गहन अध्यन कर रही थी। उनका लक्ष्य था कि इसका सार बहुत ही सरल शब्दों में किया जाए, ताकि भागवान श्री कृष्ण के बताए पथ तथा उपदेशों से ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ उठा सकें। भगवान ने अर्जुन को हर वह उपदेश दिया, जिससे उस समय अर्जुन को कर्तव्य बोध होने से उसके अंदर का दुख व भय शांत हुआ। ऐसे ही कलयुग में यह ज्ञान हर मनुष्य के लिए जरूरी है, ताकि वह अपने जीवन के सभी कार्यो को कर्तव्य समझकर पूर्णता की ओर ले जा सके। ग्रहस्थ जीवन की सभी जिम्मेदारियों को प्रेम से निभाते हुए, सभी भोग भोगते हुए पाप पूर्ण विचारों तथा कर्मो से कैसे बचना है।

उन्होंने कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से मानव अपने जीवन को बेहतर कर सकते हैं, क्योंकि श्रीमद्भागवत गीता में मनुष्य के जीवन में बहुत उपयोगी बातों को बताया गया है, जिन्हें अपनाने के बाद जीवन में दुखों को कम किया जा सकता है।

दुर्गा शक्ति मंदिर कमेटी के नंद किशोर बने पुन: बने प्रधान जेएनएन, श्री माछीवाड़ा साहिब : दुर्गा शक्ति मंदिर कमेटी के प्रधान के चुनाव के बाद बाकी पदाधिकारियों की सूची का एलान किया गया। दोबारा चुने गए प्रधान नंद किशोर ने बताया कि इस संस्था के सरप्रस्त में प्रेम अग्रवाल, सुरिदर कुंदरा, शक्ति आनंद, धर्मपाल जैन, सुशील लूथरा और सतीश सिगला के नाम उल्लेखनीय हैं। इसके अलावा मंदिर कमेटी का रजिदर वर्मा को उप प्रधान, शिवचरन सचिव, अश्वनी शर्मा कैशियर, उमेश कुमार ज्वाइंट कैशियर, गौरव गोयल लीगल एडवाइजर चुना गया। दुर्गा शक्ति मंदिर के इलावा दूसरे मंदिरों की संभाल कर रही इस संस्था ने कुछ इंचार्ज भी नियुक्त किए जिसमें रजिदर वर्मा, गौरव गोयल और मनूं शर्मा को दुर्गा शक्ति मंदिर का, सुमित शर्मा, बावा शर्मा और गौरव खुराना को सत्यनरायण मंदिर का, राकेश कुमार, सुनील ओहरी को माता रानी मंदिर बस स्टैंड का, स्वर्ग धाम का नंद किशोर व प्रमोद जैन को और मंदिर हाल का इंचार्ज सुनील व गगन भंगू को नियुक्त किया गया। इस के इलावा एजेंडा इंचार्ज के तौर पर नितिन और हर्ष की नियुक्ति की गई।

chat bot
आपका साथी