रावण की भूमिका निभाने वाले नीटा बने 14वीं बार प्रधान

श्री वैष्णो ड्रामाटिक क्लब जगराओं की वार्षिक चुनाव दौरान रविदर नीटा सभ्रवाल लगातार 14 वीं बार प्रधान चुने गए। नीटा पिछले 14 वर्षों से क्लब की अध्यक्षता के साथ-साथ रामलीला में रावण का किरदार बखूबी निभाते है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 07:48 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 07:48 PM (IST)
रावण की भूमिका निभाने वाले नीटा बने 14वीं बार प्रधान
रावण की भूमिका निभाने वाले नीटा बने 14वीं बार प्रधान

जागरण संवाददाता, जगराओं : श्री वैष्णो ड्रामाटिक क्लब जगराओं की वार्षिक चुनाव दौरान रविदर नीटा सभ्रवाल लगातार 14 वीं बार प्रधान चुने गए। नीटा पिछले 14 वर्षों से क्लब की अध्यक्षता के साथ-साथ रामलीला में रावण का किरदार बखूबी निभाते है।

क्लब की वार्षिक चुनाव में समूह सदस्यों ने उनको पुन: प्रधानगी की जिम्मेवारी सौंपते आगे से बढ़ कर रामलीला समारोह करवाने का फैसला लिया गया। इस मौके पर सुनील पाठक, अश्वनी शर्मा , मनजीत सिंह,उभी, सतपाल भट्टी ,मक्खन लाल सैल, कुलदीप गिल, गौरव हांडा, बलविदर बगड़, राजेश अग्रवाल, शक्ति शर्मा, पंकज गोयल, सरबजीत लंका, साजन मल्होत्रा, राजू लूंबा, मोनू शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे। प्रधान नीटा सभ्रवाल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामलीला धूमधाम से मनाई जाएगी। 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक रामनाटक को कलाकार बखूबी पेश करेंगे। इस उपरांत राजतिलक समारोह करवाया जाएगा। इसकी तारीखें अगली मीटिग में घोषित की जाएगी।

chat bot
आपका साथी