लुधियाना में सवा करोड़ नवकार मंत्र जाप व अन्नदान दिवस, गुरु नानक भवन में लगाया लंगर

लुधियाना में पांच दिनों तक धन राशि जुटाकर शुक्रवार को गुरु नानक भवन भारत नगर चौक में लंगर लगाया। समारोह में संजीव जैन सीए विशेष मेहमान पहुंचे। रवि जैन ने अंबाला में 100 भावार्थीयों को जोड़ा एवं 50 जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित किया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 05:44 PM (IST)
लुधियाना में सवा करोड़ नवकार मंत्र जाप व अन्नदान दिवस, गुरु नानक भवन में लगाया लंगर
लुधियाना में पांच दिनों तक धन राशि जुटाकर शुक्रवार को गुरु नानक भवन भारत नगर चौक में लंगर लगाया।

लुधियाना, जेएनएन। श्रमण संघीय सलाहकार भीष्म पितामह राजषि आराध्य गुरुदेव सुमति प्रकाश महाराज सा. के 50वें आयंबिल एकांतर वर्षीतप एवं नेपाल हिंद गौरव समता विभूति सरस्वती डा. विशाल मुनि महाराज सा. के 50वें दीक्षा जयंती एवं गुरुदेव आशीष मुनि महाराज सा. के उत्तर भारतीय प्रवर्तक पद घोषणा के उपलक्ष्य में सवा करोड़ नवकार मंत्र जाप एवं अन्नदान दिवस मनाया जा रहा है।

इस कार्य को साध्वी सिद्ध-आयिका महाराज की आज्ञा से लुधियाना, अंबाला व होशियारपुर में संपन्न करने का कार्यभार मधु जैन को सौंपा गया। इस कार्य को उन्होंने बाखूबी निभाया व 250 भावर्थीयों को अपने सा. इस कार्य में जोड़ा। इसी क्रम में पांच दिनों तक धन राशि जुटाकर शुक्रवार को गुरु नानक भवन भारत नगर चौक में लंगर लगाया। समारोह में संजीव जैन सीए एवं करुणा जैन विशेष मेहमान पहुंचे।

संजीव जैन ने कहा कि इस मुहिम में आरेश जैन ने होशियारपुर से 20 भावाथियों को जोड़ा व जरूरतमंदों को आटे के थैली बांटी। रवि जैन ने अंबाला में 100 भावार्थीयों को जोड़ा एवं 50 जरूरतमंद परिवारों में राशन वितरित किया। इस अवसर पर प्रेम जैन, नीरा जैन, संगीता जैन, संभव जैन, करुणा जैन, रेणु जैन, लता जैन, मधु जैन, सुनीता जैन, रेणु जैन, मधु जैन, रानो जैन, रुचि जैन, वीना जैन, सरोज जैन, अंशु जैन, कंचन जैन, शैली जैन, पूनम जैन, बिंदु जैन आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी