58 वर्ष के हुए नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के CM चरणजीत चन्नी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू 58 वर्ष के हो गए हैं। सिद्धू के जन्मदिन पर सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं और सिद्धू की लंबी उम्र की कामना की।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 01:16 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 04:31 PM (IST)
58 वर्ष के हुए नवजोत सिंह सिद्धू, पंजाब के CM चरणजीत चन्नी सहित कई नेताओं ने दी बधाई
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू आज 58 वर्ष के हो गए हैं। पंजाब कांग्रेस ने ट्विटर पर नवजोत सिंह सिद्धू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके अलावा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी सिद्धू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस के उप प्रधान कुलजीत सिंह नागरा, अमृतसर वेस्ट से कांग्रेसी विधायक इंद्रबीर सिंह बुलारिया ने सिद्धू को जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र की कामना की। 

Wishing a very Happy Birthday to Punjab Pradesh Congress Committee President S. Navjot Singh Sidhu Ji. pic.twitter.com/UglgHNbzaV— Punjab Congress (@INCPunjab) October 20, 2021

यूथ कांग्रेस से जुड़े लीडरों ने भी इंटरनेट मीडिया पर नवजोत सिद्धू को बधाई दी। कुलजीत सिंह नागरा ने अपने संदेश में बधाई देते हुए नवजोत सिद्धू को ज्यादा ताकत से पंजाब की सेवा करने की शुभकामना दी। बुलारिया ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नवजोत सिद्धू पंजाब के लोगों की भयमुक्त आवाज बने रहें और अधिकारों व हित की रक्षा के लिए काम करते रहें। सिद्धू को बधाई देने वालों में जितेगा पंजाब और टीम नवजोत सिंह सिद्धू ग्रुप भी शामिल रहे। जन्मदिन के मौके पर नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ही पटियाला स्थित अपने आवास से रवाना हुए। बताया जा रहा है कि वह जम्मू गए हैं।

बता दें, ये वर्ष नवजोत सिंह सिद्धू के लिए खास रहा दो वर्ष तक चुप्पी साधने के बाद इस वर्ष की शुरुआत में सिद्धू राजनीति में फिर सक्रिय हुए और कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती देने में कामयाब रहे। सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान मिल गई। कैप्टन को सीएम पद छोड़ना पड़ा, लेकिन सिद्धू सीएम नहीं बन पाए। पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम पद पर बैठा दिया। इससे सिद्धू पार्टी में असहज हो गए। और उन्होंने चन्नी के सीएम बनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। अभी सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है। राजनीतिक दृष्टि से सिद्धू के लिए यह वर्ष खास महत्वपूर्ण होगा। 

chat bot
आपका साथी