खन्ना में रेगुलर करने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन कर्मियों ने शुरू की हड़ताल

नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों की ओर से अनिश्चितकाल के लिए मंगलवार से हड़ताल शुरू की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 01:11 AM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 01:11 AM (IST)
खन्ना में रेगुलर करने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन कर्मियों ने शुरू की हड़ताल
खन्ना में रेगुलर करने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन कर्मियों ने शुरू की हड़ताल

जागरण संवाददाता, खन्ना : नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों की ओर से अनिश्चितकाल के लिए मंगलवार से हड़ताल शुरू की गई है। इस दौरान एसएमओ मानुपुर डा. रवि दत्त को मुलाजिमों की ओर से ज्ञापन भी सौंपा गया। डा. रजत और सिमरनजीत सिंह ने बताया कि एनएचएम कर्मचारी पिछले लंबे समय से सेहत विभाग में सेवाएं निभा रहे हैं। कईं बार मांग करने के बावजूद उन्हें रेगुलर नहीं किया जा रहा। इस कारण मजबूरन उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। उन्होंने पंजाब द्वारा पारित किए गए रेगुलाइजेशन एक्ट-2021 का भी विरोध करते हुए उसकी कापियां जलाई। एनएचएम कर्मचारियों को जल्द पक्का करने की मांग को दोहराया।

उधर, लुधियाना में एनएचएम के तहत टीबी विभाग में काम करने वाले कच्चे मुलाजिमों ने भी मंगलवार को हड़ताल कर दी। इस हड़ताल में जिले से लैब टेक्नीशियन, ट्रीटमेंट सुपरवाइजर, लैब सुपरवाइजर, एमडीआर टीबी सुपरवाइजर, डेटा एंट्री आपरेटर सहित कई मुलाजिम शामिल थे। हालांकि पहले दिन हड़ताल से मरीजों को परेशानी नहीं आई। एनजीओ स्टाफ की मदद से टीबी मरीजों को दवाएं उपलब्ध करवाई गई और सेंट्रल जेल से लैब टेक्नीशियन बुलाया गया। जिला टीबी अफसर डा. आशीष चावला ने कहा कि एक दो की हड़ताल से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन अगर हड़ताल ज्यादा दिन चलती है, तो मुश्किल हो जाएगा। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने मांग की कि उन्हें रेगुलर किया जाए। पंजाब में अलग-अलग विभागों में सालों से काम कर रहे कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर किया जा रहा है। मुलाजिमों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गई, तो वह बड़ा कदम उठाएंगे।

chat bot
आपका साथी