नासवि की ओर से रेहड़ी फड़ी वाले को मिलेगा मुफ्त राशन

नेशनल एलाइंस ऑफ स्ट्रीट वेंडर ऑफ इंडिया( नासवि )की ओर से महानगर में रेहड़ी फड़ी फेडरेशन रेहड़ी फड़ी वालों को मुफ्त राशन बांटेगी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 01:39 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 01:39 AM (IST)
नासवि की ओर से रेहड़ी फड़ी वाले को मिलेगा मुफ्त राशन
नासवि की ओर से रेहड़ी फड़ी वाले को मिलेगा मुफ्त राशन

जागरण संवाददाता, लुधियाना

नेशनल एलाइंस ऑफ स्ट्रीट वेंडर ऑफ इंडिया( नासवि )की ओर से महानगर में रेहड़ी फड़ी फेडरेशन रेहड़ी फड़ी वालों को मुफ्त राशन बांटेगी। नासवि के महासचिव और रेहड़ी फड़ी फेडरेशन के पंजाब प्रधान टाइगर सिंह ने कहा कि नासवि की ओर से पूरे देश में गरीब रेहड़ी फड़ी वालों को राशन वितरित करने के लिए टीम निकल चुकी है। उन्होंने बताया कि एक माह पहले भी लुधियाना में जगह जगह रेहड़ी फड़ी वालों को राशन बांटे गए हैं। टाइगर सिंह ने कहा कि पंजाब में एक महीना पहले राशन बांटा गया और 24 अक्टूबर को लुधियाना में राशन वितरित होना था लेकिन बारिश के कारण स्थगित कर गया है। बारिश बंद होने के बाद रेहड़ी फड़ी वालों को राशन वितरित किया जाएगा। इस मौके पर रामानंद पौद्दार, विजय कुमार, रवि कुमार, राम इकबाल, बलदेव सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।

chat bot
आपका साथी