मलाई केक बना संजना ने पाया पहला स्थान

किसी ने डेजर्ट तैयार की तो किसी ने फ्रूट सलाद। मौका रहा नंदिनी लेडीज क्लब द्वारा आयोजित कुकिग कंपीटिशन का।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:48 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:48 PM (IST)
मलाई केक बना संजना ने पाया पहला स्थान
मलाई केक बना संजना ने पाया पहला स्थान

जागरण संवाददाता, लुधियाना : किसी ने डेजर्ट तैयार की तो किसी ने फ्रूट सलाद। मौका रहा नंदिनी लेडीज क्लब द्वारा आयोजित कुकिग कंपीटिशन का। जो शनिवार सराभा नगर के एफटू रेसवे में आयोजित किया गया। क्लब मेंबर्स के कुकिग स्किल्स को परखने के लिए कुकिग विशेषज्ञ मंजू दीवान मौजूद रहीं। उन्होंने महिलाओं द्वारा तैयार डिशिज को चखा और उन्हें विजेता घोषित किया। क्लब की दस मेंबर्स अंजू कालड़ा, रिचा चोपड़ा, बबिता गुप्ता, बबिता जिदल, पलक अग्रवाल, कीर्ति अग्रवाल, संजना शर्मा, सुमन भारद्वाज, मोना कांसल और रेवा कपूर ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। महिलाएं डिशिज घर से तैयार करके लाई। कंपीटिशन में केवल डिशिज को पेश किया। प्रेजेंटेशन के आधार पर महिलाओं के कुकिग स्किल्स को परखा गया। विशेषज्ञ मंजू दीवान ने महिलाओं से तैयार किए सामान संबंधी सवाल भी पूछे। डेल्ट और सैलेड दोनों कैटेगरी में एक-एक विजेता चुना गया। मलाई केक तैयार करने के लिए संजना को पहला और पान आइसक्रीम तैयार तैयार करने के लिए रिचा चोपड़ा ने दूसरा स्थान पाया। वहीं पपाया सैलेड तैयार करने के लिए कीर्ति अग्रवाल ने पहला और पंपकिन थाई फ्रूट सैलेड तैयार करने के लिए मोना अग्रवाल ने दूसरा स्थान पाया। सभी विजेता रहने वाली मेंबर्स को क्लब द्वारा आकर्षक गिफ्ट दिए गए। इससे पहले क्लब मेंबर्स ने तंबोला खेला और कई तरह की फन गेम्स खेलकर इंजाय किया।

chat bot
आपका साथी