गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में नाम सुमरिन

गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में वीरवार को नाम सुमिरन अभ्यास समारोह करवाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 06:50 PM (IST)
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में नाम सुमरिन
गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में नाम सुमरिन

संस, लुधियाना : गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में वीरवार को नाम सुमिरन अभ्यास समारोह करवाया गया। बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी लगाते हुए सरबत का भला मांगा। भाई गुरप्रीत सिंह कानपुरी व बीबी जसप्रीत कौर लखनऊ वालों ने संगत को गुरबाणी कीर्तन व गुरमति विचारों से निहाल किया। भाई रजिदर पाल सिंह खालसा ने श्री जपुजी साहिब व श्री चोपई साहिब जी के पाठ संगत को श्रवण करवाए। भाई गुरदास जी गुरमति मिशनरी कालेज और भाई बलविदर सिंह ने श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ किए और संगत को गुरबाणी से जोड़ा। ज्ञानी हरजीत सिंह ने श्री सुखमणि साहिब जी में से व्याख्या करके संगत को निहाल किया। रागी जत्थों को कंवलजीत सिंह व रणदीप सिंह डिपल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर महासचिव अवतार सिंह, गुरप्रीत सिंह विकल, कुलदीप सिंह दुआ, सतनाम सिंह, रजिदरपाल सिंह, अमरजीत सिंह, जतिदर सिंह रोबिन, जगजीत सिंह, गुरिदरपाल सिंह, अर्शदीप सिंह, हरदीप सिंह, गुरमीत सिंह, हरजोत सिंह, चन्नप्रीत सिंह व अरविदर सिंह धंजल आदि उपस्थित थें।

chat bot
आपका साथी