बच्चों को सिख इतिहास व विरासत से अवगत करवाया

शहर के प्रमुख गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब फील्ड गंज में नाम सुमिरन अभ्यास गुरमत समागम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 07:15 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 07:15 PM (IST)
बच्चों को सिख इतिहास व विरासत से अवगत करवाया
बच्चों को सिख इतिहास व विरासत से अवगत करवाया

जासं, लुधियाना : शहर के प्रमुख गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब, फील्ड गंज में नाम सुमिरन अभ्यास गुरमत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को सिख इतिहास व विरासत से अवगत करवाया गया। रागी जत्थे बीबी रणजीत कौर खालसा व भाई गुरप्रीत सिंह ने संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया। भाई रजिंदरपाल सिंह के जत्थे ने संगत को श्री जपुजी साहिब व श्री चौपई साहिब जी के पाठ श्रवण करवाए। गुरमति मिशनरी कालेज के भाई बलविंदर सिंह व विद्यार्थियों ने श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ संगत रूप में किए। गुरुद्वारा साहिब के कथा वाचक भाई हरजीत सिंह ने श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ में से व्याख्या करके संगत को गुरु शबद के साथ जुड़ने का आह्वान किया।

एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य व गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने रागी जत्थों को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया। गुरु का अटूट लंगर बांटा गया। इस गुरमति समारोह में एसजीपीसी सदस्य बीबी रजिदर कौर, महासचिव अवतार सिंह, रणदीप सिंह डिपल, कंवलप्रीत सिंह, सतनाम सिंह, कुलदीप सिंह दुआ, अमरजीत सिंह हैप्पी, गुरप्रीत सिंह विकल, जतिदर सिंह रोबिन, गुरिदरपाल सिंह, जगजीत सिंह, अवतार सिंह, अर्शप्रीत सिंह, हरजोत सिंह हैरी व अरविदर सिंह धंजल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी