लुधियाना के सुन्नी मनोरा जमा मस्जिद में मुस्लिम भाईचारे ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन

लुधियाना में पाक रमजान महीने के पहले रोजे में ढंडारी खुर्द में मुस्लिम भाईचारे ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। मस्जिद के सचिव मोहमद सहजाद ने बताया कि कोरोना महामारी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जिसमें अल्लाह से इबादत करेंगे।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 10:37 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 10:37 AM (IST)
लुधियाना के सुन्नी मनोरा जमा मस्जिद में मुस्लिम भाईचारे ने किया इफ्तार पार्टी का आयोजन
लुधियाना में इफ्तार पार्टी के दौरान मुस्लिम भाईचारे का साथ एसएचओ अमनदीप बराड़।

जालंधर, जेएनएन। लुधियाना में पाक रमजान महीने के पहले रोजे में ढंडारी खुर्द में मुस्लिम भाईचारे ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान डिवीजन नंबर छह के एसएचओ अमनदीप बराड़ सुन्नी मनोरा जमा मस्जिद में पहुंचे। वहीं इफ्तार पार्टी में ढंडारी खुर्द के मुस्लिम भाईचारे ने शिरकत की। इस दौरान एसएचओ अमनदीप बराड़ ने बताया की रमजान का पवित्र महीना पाक दिनों में रोजा, मानवता की सेवा, ईश्वर की बन्दगी जैसे नेक कार्यों से धैर्य, आत्म अनुशासन, सहनशीलता, सादगी आदि मूल्यों को बढ़ावा मिलता है।

वहीं मस्जिद के सचिव मोहमद सहजाद ने बताया कि कोरोना महामारी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। जिसमें अल्लाह से इबादत करेंगे ताकि कोरोना महामारी से लोगों का बचाव हो सके। इस  मौके पर मस्जिद के सचिव मोहम्मद शहजाद, लियाकत अली, डॉक्टर शमीम अंसारी, मुख्तार, अहमद, मोहम्मद सद्दाम, हुसैन साबिर अली आदि मौजूद रहे। 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी