गांव लखा में 75 वर्षीय वृद्धा का बेरहमी से कत्ल

थाना हठूर के अधीन गांव लखा में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। पता चलने पर थाना हठूर की प्रभारी सब इंस्पेक्टर आर्षप्रीत कौर पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंची और उन्होंने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:11 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:11 PM (IST)
गांव लखा में 75 वर्षीय वृद्धा का बेरहमी से कत्ल
गांव लखा में 75 वर्षीय वृद्धा का बेरहमी से कत्ल

संवाद सहयोगी , जगराओं : थाना हठूर के अधीन गांव लखा में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। पता चलने पर थाना हठूर की प्रभारी सब इंस्पेक्टर आर्षप्रीत कौर पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंची और उन्होंने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका शांति देवी पत्नी हरिचंद निवासी गांव लक्खा घर में अपनी बेटी बीना रानी के साथ रहती थी । बीना अपने ससुराल परिवार के साथ कुछ समय से मतभेद चल रहा है वह अपनी दूसरी बहन अनीता शर्मा के पास मोगा गई हुई थी । मंगलवार को देर शाम जब वह घर लौटी तो देखा कि उसकी मां शांति देवी मृत पड़ी हुई थी और उसके चेहरे पर जख्म के निशान थे। इस पर उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध मे फिलहाल अज्ञात के खिलाफ कत्ल का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी