लुधियाना को कूड़ा मुक्त बनाने की मुहिम शुरू, निगम हर रविवार चलाएगा नो पालीथिन मुहिम

नगर निगम ने अब शहर को कूड़ा मुक्त शहर बनाने की मुहिम शुरू कर दी। इसके लिए निगम सबसे पहले शहर से पालीथिन कैरीबैग को हटाएगा। लोगों को पालीथिन कैरीबेग इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक कर रहा है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 07:56 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 07:56 AM (IST)
लुधियाना को कूड़ा मुक्त बनाने की मुहिम शुरू, निगम हर रविवार चलाएगा नो पालीथिन मुहिम
लुधियाना में निगम हर रविवार चलाएगा नो पालीथिन मुहिम।

लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम ने अब शहर को कूड़ा मुक्त शहर बनाने की मुहिम शुरू कर दी। इसके लिए निगम सबसे पहले शहर से पालीथिन कैरीबैग को हटाएगा। लोगों को पालीथिन कैरीबेग इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके लिए निगम ने समाज के अलग अलग वर्गों के लोगों को जोडऩा शुरू कर दिया। रविवार को नगर निगम ने चारों जोनों में प्लास्टिक श्रमदान मुहिम चलाई। इसमें पार्षदों के साथ साथ किन्नर समाज की प्रमुख व स्वच्छ भारत मिशन की एंबेस्डर महंत भोली ने भी लोगों को जागरूक किया।

निगम अफसरों व अलग अलग संस्थाओं से जुड़े लोगों ने सड़कों पर बिखरे पालीथिन को भी उठाया। टीमों ने बुड्ढा दरिया के किनारे, चीमा चौक, गोल मार्केट, प्रताप चौक, साइकिल मार्केट, विश्वकर्मा चौक, लैय्यर वैली व अन्य जगहों पर यह मुहिम चलाई। इसके अलावा निगम की टीमों ने दुकानदारों को कहा कि वह भी पालीथिन कैरीबैग का इस्तेमाल न करें। इस मौके पर पार्षद सुरिंदर अटवाल, गौरव भट्ट, बंटू ङ्क्षसह, पवन सहोता, राम लाल, राजेश खोसला, कमलजीत ङ्क्षसह, कुलङ्क्षवदर सिंह, अमनदीप गिल, नीशु कुमार, कौशल कुमार, पवन सोनी व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी