जवानों की मेहनत पर नगर निगम ने फेरा पानी, जानें क्या है मामला

नगर निगम ने सेना के जवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। जवानों की ओर से लगाए गाए पौधों पर कूड़ा फेंक दिया गया, जिससे पौधे नष्ट हो गए हैं।

By Sat PaulEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:51 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:51 AM (IST)
जवानों की मेहनत पर नगर निगम ने फेरा पानी, जानें क्या है मामला
जवानों की मेहनत पर नगर निगम ने फेरा पानी, जानें क्या है मामला

[राजेश भट्ट, लुधियाना]  सेना के जवानों की मेहनत पर नगर निगम ने पानी फेर दिया है। जवानों की ओर से बुड्ढा दरिया के किनारे लगाए गए पौधों पर कूड़ा फेंक दिया गया, जिससे अधिकतर पौधे नष्ट हो गए हैं। बुड्ढा दरिया के किनारे पौधे लगाकर सुंदर बनाने के लिए मेयर बलकार सिंह संधू और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी पार्षद ममता आशु ने 6 अगस्त को हैबोवाल पुली के पास पौधे लगाए थे। सेना के जवान बाकायदा पौधों की देखभाल करने भी आते रहे। सेना के जवान बरसात में लगातार पौधों की देखभाल करते रहे। जब पौधे बड़े हो गए तो उन्हें लगा कि अब उनको देखभाल की जरूरत नहीं है। जैसे ही उनकी विजिट बंद हुई, वैसे ही निगम कर्मियों ने वहां पर कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया और एक के बाद एक पौधा मरता गया।

फौजियों का आना बंद हुआ तो फेंकना शुरू किया कचरा

फौजियों ने जहां पौधे लगाए थे, उसके बाहर सड़क पर दुकान लगाने वाले एक दुकानदार ने बताया कि यहां पर सभी पौधे बड़े हो गए थे। फौजी उनकी देख-रेख भी कर रहे थे। जब उन्होंने आना बंद किया तो नगर निगम के कर्मचारियों ने यहां कूड़ा फेंकना शुरू कर दिया। इससे पौधे खराब हो गए। सेकेंडरी डंप पर बैठे एक सफाई सेवक ने भी बताया कि जहां इस वक्त कूड़ा फेंका जा रहा है वहां तक पौधे लगाए गए थे।

जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी

पार्षद ममता आशु का कहना है कि मुझे हैरानी है कि सेना के लगाए पौधे निगम कर्मियों ने कूड़ा फेंककर नष्ट कर दिए हैं। मैं वहां जाकर देखूंगी। अगर पौधे नष्ट हुए होंगे तो जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। 

ये कहते हैं मेयर

मेयर बलकार सिंह संधू का कहना है कि मैं चेक करवाता हूं कि कर्मचारियों ने आखिर पौधों के ऊपर कूड़ा क्यों फेंका। जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी