नगर निगम ने माडल ग्राम में ग्रीन बेल्ट से हटाए कब्जे

नगर निगम ने शहर की ग्रीन बेल्ट पर हुए कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 09:14 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 09:14 PM (IST)
नगर निगम ने माडल ग्राम में ग्रीन बेल्ट से हटाए कब्जे
नगर निगम ने माडल ग्राम में ग्रीन बेल्ट से हटाए कब्जे

जासं, लुधियाना : नगर निगम ने शहर की ग्रीन बेल्ट पर हुए कब्जों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी। सोमवार को निगम जोन ए की टीम ने सलेम टाबरी में पार्कों पर से कब्जे हटाए तो वहीं दूसरी तरफ माडल ग्राम में भी ग्रीन बेल्ट से कब्जे हटाए गए। माडल ग्राम में जोन डी की टीम ने कार्रवाई की। जोन डी के अधिकारियों का कहना है कि ग्रीन बेल्ट पर कब्जाधारियों ने कई वर्षो से कब्जा किया था और कुछ दिन पहले भी यहां कार्रवाई की गई। तब इन कब्जाधारियों ने समय मांगा था। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने कब्जे नहीं हटाए। जोन डी के एटीपी मनिदर बेदी का कहना है कि यहां ग्रीन बेल्ट पर कब्जा करके क्वार्टर बनाए गए थे जबकि कुछ कोठी वालों ने भी कब्जा करके निर्माण किए थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को सभी कब्जों को हटा दिया गया।

chat bot
आपका साथी