लुधियाना में बेसहारा पशुओं के गले में रेडियम बैंड लगाने का काम शुरू, निगम ने हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स से की शुरूआत

लुधियान में नगर निगम ने शहर में बेसहारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टिव रेडियम बैंड लगाने का काम शुरू किया है। निगम के मेयर बलकार सिंह संधू एवं नगर निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 11:26 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 11:26 AM (IST)
लुधियाना में बेसहारा पशुओं के गले में रेडियम बैंड लगाने का काम शुरू, निगम ने हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स से की शुरूआत
लुधियाना में बेसहारा पशु के गले में रेडियम बैंड लगाते हुए नगर निगम के कर्मी।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियान में नगर निगम ने शहर में बेसहारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टिव रेडियम बैंड

लगाने का काम शुरू किया है। यह बैंड पशु के गले में रात के वक्त लाइट पड़ने पर चमकेगा। इससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में इस तरह के बैंड लगाने की विधिवत शुरूआत की गई। आने वाले

कुछ दिनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। शहर में बड़ी संख्या में बेसहारा पशु सड़कों पर घूमते हैं। जिनसे टकरा कर कई बार वाहन चालक जख्मी हो जाते हैं या उनकी जान चली जाती है।

यह भी पढ़ें-  पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के बाद बिट्टू हुए आक्रामक, बोले- कैप्टन साहब कुछ कर लो, नहीं तो पीछे रह जाएंगे

शहर में बेसहारा पशुओं की देखभाल के लिए गऊशालाएं भी खुली हैं, बावजूद इसके सड़कों पर भी पशुओं की भरमार है। निगम के मेयर बलकार सिंह संधू एवं नगर निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार सभ्रवाल के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। निगम की वेटरिनरी सेवाओं के इंचार्ज डा. हरबंस सिंह डल्ला एवं हैबोवाल डेयरी कांप्लेक्स में वेटरिनरी अफसर डा. छतविंदर सिंह का कहना है कि बेसहारा पशुओं को अब पकड़ कर उनको रिफ्लेक्टिव रेडियम बैंड लगाए जा रहे हैं। इसके लिए कांप्लेक्स में बकायदा टीम का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें- खौफनाकः पटियाला में बेटा पैदा न करने से खफा पति ने पत्नी पर डाला तेजाब, 58 फीसद झुलसी

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी