लुधियाना नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर, मकान भी गिराया

लुधियाना नगर निगम ने अवैध कब्जाें काे लेकर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। विराेध काे देखते हुए पुलिस की तैनात की गई थी। ग्लाडा अधिकारी अब इन कॉलोनियों का रकबा नंबर व मालिक का नाम जुटाकर उनके खिलाफ पुलिस को एफआइआर करने के लिए शिकायत देंगे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 09:06 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 09:06 AM (IST)
लुधियाना नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर, मकान भी गिराया
लुधियाना नगर निगम की टीम अवैध कॉलोनी पर बुल्डोजर चलाते हुए। (जेएनएन)

लुधियाना, जेएनएन। नगर निगम जोन डी की बिल्डिंग ब्रांच ने सोमवार को एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। इसके अलावा निगम ने एक अवैध निर्माण व एक अवैध तरीके से लग रहे गेट पर कार्रवाई की। बिल्डिंग ब्रांच ने संधू नगर में बन रही अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया।

इसके अलावा अशोक विहार में एक अवैध तरीके से बन रहे मकान को भी गिराया। आखिर में टीम ने किचलू नगर में गली में लगाए जा रहे एक गेट को भी उखाड़ा। इससे पहले ग्लाडा की टीम ने मंगलवार को राहों रोड पर कादियां, मांगट व बाजरा में चार कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी।

कार्रवाई के दौरान कोई विरोध न हो इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस को भी बुलाया गया था। ग्लाडा अधिकारी अब इन कॉलोनियों का रकबा नंबर व मालिक का नाम जुटाकर उनके खिलाफ पुलिस को एफआइआर करने के लिए शिकायत देंगे।

ग्लाडा ने अब साफ कर दिया कि जो भी अवैध कॉलोनी होगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और कॉलोनी के कॉलोनाइजर के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई जाएगी। यही नहीं उन्होंने कॉलोनाइजरों को यह भी कह दिया कि अभी तो उन कॉलोनियों पर कार्रवाई हो रही है जोकि 31 मार्च 2018 के बाद काट गई थी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी