मल्टी स्टोरी पार्किग का कांट्रैक्ट आज होगा खत्म, कल से निगम वसूलेगा फीस

नगर निगम मुख्यालय के सामने मल्टी स्टोरी पार्किग के कांट्रैक्ट की मियाद आज यानी शनिवार को खत्म हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 02:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:00 AM (IST)
मल्टी स्टोरी पार्किग का कांट्रैक्ट आज होगा खत्म, कल से निगम वसूलेगा फीस
मल्टी स्टोरी पार्किग का कांट्रैक्ट आज होगा खत्म, कल से निगम वसूलेगा फीस

जागरण संवाददाता, लुधियाना : नगर निगम मुख्यालय के सामने मल्टी स्टोरी पार्किग के कांट्रैक्ट की मियाद आज यानी शनिवार को खत्म हो रही है। रविवार से नगर निगम पार्किग का संचालन अपने हाथ में ले लेगा और निगम कर्मी ही लोगों से फीस वसूलेंगे। वही पार्किग का संचालन कर रही कंपनी ने निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। इसमें कांट्रैक्ट को तीन महीने एक्सटेंड करने की मांग की है। कंपनी ने कमिश्नर को कहा है कि वह तीन महीने की फीस 20.12 लाख रुपये एडवांस में जमा करने को तैयार है।

नगर निगम ने हाल ही में शहर की छह पार्किग साइट्स को ठेके पर देने के लिए आनलाइन बोली करवाई थी। छह में से सिर्फ एक ही पार्किग की बोली सिरे चढ़ी जबकि पांच के लिए कोई भी कंपनी सामने नहीं आई।

निगम ने मल्टी स्टोरी पार्किग के रिजर्व प्राइस में इस बार 37 लाख का इजाफा किया है। इस वजह से किसी भी कंपनी ने इस रेट पर पार्किग के लिए बोली नहीं दी। नगर निगम अब मल्टी स्टोरी पार्किग को खुद संचालित करने का फैसला कर चुका है। वहीं दूसरी तरफ, फिरोज गांधी मार्केट पार्किग का संचालन करने से निगम को भारी भरकम वित्तीय नुकसान झेलना पड़ा। अगर निगम अफसरों ने मल्टी स्टोरी पार्किग के संचालन में तत्परता नहीं दिखाई तो फिर से होने वाली कमाई से हाथ धोना पड़ सकता है। पार्किग ठेकेदार ने कहा कि कोविड-19 के कारण बहुत नुकसान हुआ है इसलिए वह मांग कर रहा है कि पुराने रेट पर तीन माह के लिए ठेका दिया जाए।

chat bot
आपका साथी