सांसद ने ग्राम पंचायत को विकास कार्याें के लिए दी 43 लाख की ग्रांट

श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डा. अमर सिंह ने गांव झोरड़े में विकास कार्याें के लिए 43 लाख की ग्रांट का चेक पंचायत को सौंपा। सूबा सरकार ने भूमिहीन खेत म•ादूरों के लिए शुरू की स्कीम के तहत 144 परिवारों को 14 लाख की राशि के प्रमाण पत्र भेंट किए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:55 PM (IST)
सांसद ने ग्राम पंचायत को विकास कार्याें के लिए दी 43 लाख की ग्रांट
सांसद ने ग्राम पंचायत को विकास कार्याें के लिए दी 43 लाख की ग्रांट

संसू, रायकोट : श्री फतेहगढ़ साहिब से सांसद डा. अमर सिंह ने गांव झोरड़े में विकास कार्याें के लिए 43 लाख की ग्रांट का चेक पंचायत को सौंपा। सूबा सरकार ने भूमिहीन खेत म•ादूरों के लिए शुरू की स्कीम के तहत 144 परिवारों को 14 लाख की राशि के प्रमाण पत्र भेंट किए गए। डा. अमर सिंह ने कहा कि चुनावों से पहले कांग्रेस ने प्रदेश की जनता के साथ चुनावी घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उनको पूरा किया जा रहा है। 93 फीसद वादे पूरे कर दिए गए हैं। पहले किसानों के कर्•ो माफ किए गए थे, जिसमें छह ह•ार हलका रायकोट के साथ संबंधित किसान और अब भूमिहीन और खेत म•ादूरों के कर्•ो माफ किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत हलके में पांच ह•ार खेत म•ादूरों के कर्•ो माफ हुए हैं।

डा. अमर सिंह ने कहा कि विधान सभा हलका रायकोट का विकास बड़े स्तर पर हुआ है। यहां हलके में साहिब•ादा जोरावर सिंह सरकारी डिग्री कालेज, बुर्ज हरी सिंह बना है, वहां श्री गुरु गोबिंद सिंह आइटीआइ कोठी बस्सियां, सारागढ़ी के शहीद हवलदार ईशर सिंह की याद में झोरड़े में सरकारी हस्पताल, शहर में आधुनिक सहूलतों के साथ लैस बस स्टैंड बन रहा है। उन्होंने कहा कि हलके में अब तक 300 करोड़ के करीब ग्रांट आ चुकी है।

इस मौके डा. अमर सिंह की तरफ से गांव के विकास कामों के लिए सरपंच दविन्दर कौर, दलजीत सिंह और ग्रांम पंचायत को 43 लाख की अनुदान का चैक भेंट किया गया। 144 भूमिहीन और खेत म•ादूरों को 14 लाख के कर्•ा माफी के प्रमाण पत्र बांटे गए। इस मौके सीनियर नेता दलजीत सिंह की तरफ से डा. अमर सिंह, कामिल बोपाराए का उन के गांव में हुए बड़ी स्तर पर विकास कामों के लिए धन्यवाद किया गया।

इस मौके चेयरमैन सुखपाल सिंह गोंदवाल, जगप्रीत सिंह बुट्टर, बलजीत सिंह हलवारा, प्रभदीप सिंह ग्रेवाल, अरुणदीप सिंह तलवंडी, गुरजंट सिंह काऊंसलर, दलजीत सिंह, सेक्रेटरी जगदेव सिंह, तरसेम सिंह पंच, चेयरमैन तरलोचन सिंह, गुरदेव सिंह नंबरदार, गुरचरन सिंह, निशान सिंह पंच, परमजीत सिंह पंच, मंगत सिंह पंच, गुरमेल सिंह पंच आदि के इलावा बड़ी संख्या में गांव वासी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी