लुधियाना में अवैध संबंधों का विरोध किया तो मां ने प्रेमी संग मिल अपनी ही बेटी को किया टॉर्चर, बच्ची ने पुलिस से की शिकायत
लुधियाना में एक कलयुगी मां अपने प्रेमी संग मिलकर अपनी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी को रोजाना बुरी तरीके से पीटती थी। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसे अपनी मां के अवैध संबंधों के बारे में पता लग गया था और वह विरोध करती थी।
लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में एक कलयुगी मां अपने प्रेमी संग मिलकर अपनी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी को रोजाना बुरी तरीके से पीटती थी। बच्ची का कसूर सिर्फ इतना था कि उसे अपनी मां के अवैध संबंधों के बारे में पता लग गया था और वह विरोध करती थी। कॉलोनी के लोगों ने बच्ची को बचा कर शिकायत थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपितों के नाम प्रताप नगर निवासी परमिंदर कौर व जगदीश नगर निवासी गगनदीप सिंह है। यह मामला पुलिस ने प्रताप नगर निवासी राजविंदर कौर के बयानों पर दर्ज किया है।
पीड़ित बच्ची ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी मां के आरोपित युवक के साथ अवैध संबंध बन गए। जब उसे इस बात का लगा पता लगा तो उसने विरोध किया। जिसके बाद उसकी मां व आरोपित उससे मारपीट करते रहते थे। नाबालिगा ने बताया कि आरोपित तो कई बार उससे छेड़छाड़ भी करता था। शिकायतकर्ता राजविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि आरोपित मां अपने साथी के साथ मिलकर अपनी बेटी को पिटती थी।
18 जून को भी उनके घर से आवाजें आ रही थी। कॉलोनी के लोगों ने इकट्ठा होकर हिम्मत दिखाई और उनके घर पहुंच गए। जहां आरोपित बच्ची से मारपीट कर रहे थे। उन्होंने बच्ची को तुरंत रिहा करवा कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बच्ची का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आरोपितों को नामजद कर लिया। पुलिस उनकी तलाश में छापामारी कर रही है।