लुधियाना में दरवाजा खोलने की मिन्नतें करती रही मजबूर मां, बच्चे चिल्लाते रहे 'हमें बचा लो, अंकल हमें मार देंगे'

लुधियाना के अर्बन इस्टेट फेज एक में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां छेड़छाड़ की शिकायत करने पर भड़के युवक ने कमरे में घुसकर महिला के दो मासूम बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद भी कमरे में फंदे से लटक गया।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 06:37 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 06:37 AM (IST)
लुधियाना में दरवाजा खोलने की मिन्नतें करती रही मजबूर मां, बच्चे चिल्लाते रहे 'हमें बचा लो, अंकल हमें मार देंगे'
थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आरेापित शैलेंद्र कुमार पर केस दर्ज किया है।

लुधियाना, अशवनी पाहवा। अपने जिगर के टुकड़ों को बचाने के लिए मजबूर मां दरवाजे पर आरोपित युवक की मिन्नतें करती रही लेकिन आरोपित दरिंदा बन चुका था। उसने बच्चों के लिए रोती बिलखती मां की पुकार भी नहीं सुनी। रोते हुए मीनू ने कहा किया वह कमरे में सफाई के बाद बर्तन धोने के लिए कमरे बाहर निकली थी। कुछ ही देर में बच्चे चीखने लगे।

अंदर से जोर-जोर से बता रहे थे 'मम्मी शैलेंद्र अंकल ने अंदर से कुंडी लगा दी है। हमें बचा लो, अंकल हमें मार देंगे।' कुछ देर बाद बच्चों के चीखने की आवाज बंद हो गई। लोगों ने मिलकर ईंट मारकर दरवाजा तोड़ दिया। तब तक वह बच्चों का गला रेत चुका था और खुद फंदे से लटक चुका था।

फरवरी में धूमधाम से मनाया था मनीष का जन्मदिन :

आठ फरवरी को उनके छोटे बेटे मनीष का जन्मदिन था। परिवार ने उसे धूमधाम से मनाया था। बड़ा बेटा रजनीश पहली कक्षा में पढ़ता था और छोटा मनीष यूकेजी का छात्र था। लाकडाउन के बाद उन्होंने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा था। मनीष पढ़ाई में होशियार था।

यह है मामला

अर्बन इस्टेट फेज एक में शनिवार सुबह छेड़छाड़ की शिकायत करने पर भड़के युवक ने कमरे में घुसकर महिला के दो मासूम बेटों की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद भी कमरे में फंदे से लटक गया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने आरेापित शैलेंद्र कुमार पर केस दर्ज किया है।उत्तर प्रदेश के बहराईच जिला के गांव रामनगर का शिव शंकर तिवारी लुधियाना में फैक्ट्री में काम करता है। तीन साल से वह पत्नी मीनू और दो बेटों आठ वर्षीय रजनीश और पांच वर्षीय मनीष के साथ अर्बन स्टेट की रेलवे लाइन के पास बेहड़े में रह रहा था। उसने पुलिस को बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के चैनपुर गांव का शैलेंद्र कुमार उनके बगल वाले कमरे में अपने मामा के साथ रहता था। करीब एक साल से वह उसकी पत्नी से छेड़छाड़ कर उसे परेशान कर रहा था। उन्होंने शैलेंद्र की इन हरकतों की शिकायत बेहड़े के मालिक से की थी। मालिक ने शुक्रवार को शैलेंद्र को खूब डांट फटकार लगाई थी, जिसके बाद आरोपित इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया।

chat bot
आपका साथी