बठिंडा की थर्मल झील से मां-बेटी का शव बरामद, महिला का पति से चल रहा था विवाद

शहर की थर्मल झील नंबर दो से मंगलवार को एक मां- बेटी का शव बरामद हुआ है। मृतक मां-बेटी की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि मां-बेटी ने झील में छलांग लगाकर खुदकुशी की है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 02:03 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 03:30 PM (IST)
बठिंडा की थर्मल झील से मां-बेटी का शव बरामद, महिला का पति से चल रहा था विवाद
शहर की थर्मल झील नंबर दो से मंगलवार को एक मां- बेटी का शव बरामद। (सांकेतिक तस्वीर)

बठिंडा, जेएनएन। शहर की थर्मल झील नंबर दो से मंगलवार को एक मां- बेटी का शव बरामद हुआ है। मृतक मां-बेटी की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। गोनियाना रोड़ पर झील नंबर 2 में सुबह एक बच्ची का शव होने की सूचना मिलने पर संस्था के हाईवे इंचार्ज सुखप्रीत सिंह, सदस्य राजविंदर धालीवाल, जगदीप गिलपत्ति, हरप्रीत सिंह काे मिली थी। उन्हाेंने थाना थर्मल पुलिस को मौके पर बुलाकर चार साल की बच्ची का शव झील से बाहर निकाला। कुछ ही देर बाद झील से एक महिला का शव भी बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें-लुधियाना में उद्यमी के घर से लाखों के जेवर व नगदी उड़ा ले गया नौकर, छुट्टी पर जाने के एक महीना बाद खुला भेद

पति से चल रहा था काेर्ट केस

मृतक महिला की पहचान रमनप्रीत कौर (33 वर्ष) पत्नी सुखपाल सिंह निवासी गांव गिलपत्ति के तौर पर हुई। उक्त महिला का अपने पति के साथ कुछ समय से विवाद चल रहा था तथा स्थानीय अदालत में इस संबंधी कोर्ट केस भी चल रहा था। महिला गोनियाना अपने मायके घर अपनी बेटी सहित रह रही थी। महिला का बेटा पति के पास रह रहा था।

मृतक बच्ची व महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया

थाना थर्मल पुलिस मामले की जांच कर रही है। संस्था सदस्यों ने मृतक बच्ची तथा महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आत्महत्या के कारणाें पर कुछ कहा जा सकता है। गाैरतलब है कि काेराेना संकट के दाैरान शहर में आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें-लुधियाना में उद्यमी के घर से लाखों के जेवर व नगदी उड़ा ले गया नौकर, छुट्टी पर जाने के एक महीना बाद खुला भेद

 यह भी पढ़ें-Ludhiana GST Scam: लुधियाना में जीएसटी नंबर से ठगी करने वाला गिरफ्तार, कई फर्मों से की लाखों की धोखाधड़ी

chat bot
आपका साथी