जल्द अमीर बनने के चक्कर में बन गए नशा तस्कर, प्रतिबंधित गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार

आरोपित दो माह से शहर व गांवों में प्रतिबंधित गोलियां सप्लाई कर रहे थे और लुधियाना से प्रतिबंधित गोलियों की खेप ला रहे थे।

By Vikas KumarEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 08:29 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 08:29 PM (IST)
जल्द अमीर बनने के चक्कर में बन गए नशा तस्कर, प्रतिबंधित गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार
जल्द अमीर बनने के चक्कर में बन गए नशा तस्कर, प्रतिबंधित गोलियों के साथ तीन गिरफ्तार

मोगा, जेएनएन। जिला पुलिस ने जल्द अमीर बनने के लिए प्रतिबंधित गोलियों की तस्करी करने वाले तीन युवकों को आठ हजार प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है, जिनमें दो आरोपित दो माह से शहर व गांवों में प्रतिबंधित गोलियां सप्लाई कर रहे थे और लुधियाना से प्रतिबंधित गोलियों की खेप ला रहे थे।

सिटी पुलिस मोगा के इस्पेक्टर तरलोचन सिंह ने बताया कि कोटकपूरा बाईपास पर दोपहर 12 बजे नाकाबंदी के दौरान  लुधियाना से स्कूटी पर आठ हजार नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली गोलियां लेकर लौट रहे अमनदीप सिंह पुत्र सुरेंद्र ङ्क्षसह निवासी अमृतसर रोड़ व जगतार सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी बेदी नगर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपित जल्द अमीर बनने के लिए करीब दो माह से लुधियाना से किसी अज्ञात व्यक्ति से मोबाइल के जरिए नशे के तौर पर प्रयोग होने वाली गोलियां खरीदने लगे और शहर व गांवों में इसकी सप्लाई करने लगे। दोनों को अदालत में पेश किया गया था जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है, पुलिस ने बताया कि इससे पहले दोनों पर इस तरह का मामला दर्ज नहीं है।

वहीं धर्मकोट के एसआइ चरणजीत सिंह ने बताया कि जसविंद्र सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी नूरपूर हकीमा को 560 प्रतिबंधित गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

chat bot
आपका साथी