Punjab Politics: कांग्रेस MLA राजा वड़िंग की अकाली दल काे चुनाैती, बादल परिवार के बाहर से CM करें घाेषित

Punjab Politics जोरा सिंह मान ने कोशिश की थी बोलने कीआप ने उनके जो हालात कियेउनको पूरी दुनिया जानती है। मुझे याद है कि पिछली सरकार के समय गुलजार सिंह रणीके और सरवन सिंह फलौर पर आरोप लगे तो आपने उनसे इस्तीफा ले लिया था।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:59 AM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:20 AM (IST)
Punjab Politics: कांग्रेस MLA राजा वड़िंग की अकाली दल काे चुनाैती, बादल परिवार के बाहर से CM करें घाेषित
विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अकाली दल पर साधा निशाना। (सांकेतिक तस्वीर)

बठिंडा, [गुरप्रेम लहरी]। Punjab Politics: हम किस्मत वाले हैं कि हमारी सरकार दिल्ली से चलती है। इसी वजह से मेरे जैसे आम घरों के लोग एमएलए बन रहे हैं। एक आम परिवार का आदमी अब पंजाब का मुख्यमंत्री बना है। जो सरकार पंजाब या एक परिवार के घर से चलती हैं। वह सरकारें प्राइवेट कंपनी बनकर रह जाती हैं। यह शब्द गिदड़वाहा से कांग्रेस के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहे। वह इंटरनेट मीडिया पर लाइव होकर शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल के बयानों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

शिअद के सीनियर नेताओं गुरचरण सिंह टोहड़ा,जगदेव सिंह तलवंडी व कुलदीप सिंह बडाला ने अपनी पूरी जिंदगी शिअद को समर्पित कर दी लेकिन मिला कुछ भी नहीं। बढ़े बढ़े नेताओं के साथ शिअद ने पक्षपात किया। परकाश सिंह बादल को प्रेम सिंह चंदूमाजरा, तोता सिंह,कुलदीप सिंह बडाला को दरकिनार करके अपने बेटे सुखबीर सिंह बादल को शिअद के प्रधान व उप मुख्यमंत्री बना दिया गया।

आवाज बुलंद करने वाले को दवा दिया जाता था। जोरा सिंह मान ने कोशिश की थी बोलने की,आप ने उनके जो हालात किये,उनको पूरी दुनिया जानती है। मुझे याद है कि पिछली सरकार के समय गुलजार सिंह रणीके और सरवन सिंह फलौर पर आरोप लगे तो आपने उनसे इस्तीफा ले लिया था। लेकिन जब बिक्रम सिंह मजीठिया पर आरोप लगे तो आप ने कोई कार्रवाई नहीं की।क्योंकि वे सुखबीर सिंह बादल के करीबी रिश्तेदार थे।

यह भी पढ़ें-Suggestion Box: लुधियाना के सरकारी स्कूलों में पेरेंट्स टीचर्स मीटिंग में दो दिन लगेंगे सुझाव बाक्स

ब्रह्मपुरा की बजाए हरसिमरत कौर बादल को बनाया था केंद्रीय मंत्री

राजा वड़िंग ने आगे कहा कि सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो अपनी कुर्सी किसी दूसरे को दे सकती है। सोनिया गांधी ने अपनी कुर्सी देकर मनमोहन सिंह को 10 साल प्रधानमंत्री बनाया।लेकिन अपने सीनियर नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा की बजाए हरसिमरत कौर बादल को केंद्रीय मंत्री बनाया। शिअद में दम है तो एलान करके दिखाए कि शिअद सरकार में आपके परिवार के अलावा कोई अन्य सीएम होगा।

यह भी पढ़ें-Vegetables Prices Hike: डबल रेट पर बिक रहीं सब्जियां, लुधियाना मंडी में पालक 50 रुपये किलो; जानें कारण

chat bot
आपका साथी