मिशन स्माइल ने दिव्यांगों को दिया जरूरत का सामान

मिशन स्माइल संस्था ने सोमवार को गुरु अमरदास अपाहिज आश्रम में विजिट किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 07:21 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 07:21 PM (IST)
मिशन स्माइल ने दिव्यांगों को दिया जरूरत का सामान
मिशन स्माइल ने दिव्यांगों को दिया जरूरत का सामान

जागरण संवाददाता, लुधियाना : मिशन स्माइल संस्था ने सोमवार को गुरु अमरदास अपाहिज आश्रम में विजिट किया। इस दौरान सदस्य आश्रम में रह रहे दिव्यांग लोगों से मिले और उनसे बातचीत कर दिक्कतें जानी। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने दिव्यांग लोगों को जरूरत का सामान दिया। संस्था की प्रधान सोनिया छाबड़ा ने कहा कि आश्रम में 200 दिव्यांग रह रहे हैं। विशेष दिन में ऐसे लोगों के साथ खुशियां बांटी जाए, तो मन को सुकून और शांति मिलती है। मौके पर मंजू सेठी, इंद्रजीत, सुरेश पाल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी