लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग को दो साल तक बनाया हवस का शिकार

Misdeed with Minor girl in Ludhiana लुधियाना में नाबालिग को शादी का झांसा देकर एक युवक दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। थाना पीएयू पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

By Rohit KumarEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 03:41 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 03:41 PM (IST)
लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग को दो साल तक बनाया हवस का शिकार
लुधियाना में नाबालिग को शादी का झांसा देकर एक युवक दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना में नाबालिग को शादी का झांसा देकर एक युवक दो साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। थाना पीएयू पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। एसआइ जसकंवल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान रिशी नगर के जेड ब्लाक निवासी सन्नी सनसोइया के रूप में हुई। पुलिस ने हैबोवाल निवासी महिला की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

पांच अप्रैल को पुलिस कमिश्रर काे दी शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि तीन अप्रैल की दोपहर एक बजे जब वो घर पहुंची तो आरोपित उसकी 17 वर्षीय बेटी के कमरे से बाहर निकल कर दौड़ गया। जब उसने अपनी बेटी से उसके बारे में पूछा तो उसने रोते हुए बताया कि आरोपित दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। मना करने पर वाे उसे जान से मारने की धमकियां देता है। जसकंवल सिंह ने कहा कि आरोपित के ठिकानों पर रेड की जा रही है, जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर एक काबू

लुधियाना। पुलिस से हाथापाई कर ड्यूटी में विघ्न डालने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। एएसआइ सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान आदर्श नगर निवासी नीरज अरोड़ा के रूप में हुई है। जबकि उसी इलाके में रहने वाले दीपक कुमार की तलाश की जा रही है। उनके खिलाफ सिटी ट्रैफिक के एएसआइ हरबंस लाल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया।

अपने बयान में हरबंस लाल ने बताया कि सोमवार वो समराला चौक पर ड्यूटी पर तैनात था। जहां आरोपित सड़क किनारे छतरी, टेबल व कुर्सियां लगा कर बैठे हुए थे। वो लोगों को टिकट खरीदने के लिए आवाजें लगा रहे थे। जिसके कारण वहां ट्रैफिक जाम हो रहा था। जब आरोपितों को टेबल कुर्सी पीछे हटाने के लिए कहा गया तो तैश में आकर आरोपितों ने धक्का मुक्की शुरू कर दी और सरकारी काम में बाधा पहुंचाई। माैके पर पुलिस बुलाई गई तो दीपक फरार हो गया। जबकि नीरज को काबू कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी