लुधियाना में युवक ने घुमाने के बहाने नाबालिग काे अगवा कर टेंपो में रात भर किया दुष्कर्म

एएसआइ जतिंदर कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान राम नगर की गली नंबर 13 में रहने वाले मनप्रीत सिंह (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले नाबालिग के पिता की शिकायत पर आराेपित के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 11:57 AM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 11:57 AM (IST)
लुधियाना में युवक ने घुमाने के बहाने नाबालिग काे अगवा कर टेंपो में रात भर किया दुष्कर्म
नाबालिग का युवक ने घुमाने के बहाने अपहरण कर सुनसान जगह पर ले जाकर रात भर दुष्कर्म

लुधियाना, जेएनएन। भामियां कलां के राम नगर में रहने वाली 14 वर्षीय नाबालिग का इलाके में रहने वाले युवक ने घुमाने के बहाने अपहरण कर सुनसान जगह पर ले जाकर रात भर दुष्कर्म करता रहा। अगली सुबह वह उसे स्कूल के बाहर छोड़ कर फरार हो गया। अब थाना जमालपुर पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म तथा पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आराेपित काे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। 

एएसआइ जतिंदर कुमार ने बताया कि आरोपित की पहचान राम नगर की गली नंबर 13 में रहने वाले मनप्रीत सिंह (18) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले नाबालिग के पिता की शिकायत पर आराेपित के खिलाफ केस दर्ज किया है। बयान में नाबालिग ने बताया कि सोमवार शाम वह अपने काम से घर वापस आया तो उसकी बेटी घर में नहीं थी। वह उसकी तलाश में घूमते रहे। मंगलवार सुबह 11 बजे वह घर आई तो उसने बताया कि आरोपित सोमवार शाम चार बजे उसे छोटा हाथी पर घुमाने के बहाने अपने साथ बैठा कर ले गया। ग्यासपुरा की एक सुनसान गली में छोटा हाथी खड़ा करने के बाद आरोपित ने उसकी मर्जी के विरुद्ध जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद मंगलवार सुबह 11 बजे आराेपित उसे सरकारी स्कूल मुंडियां कलां के बाहर छोड़ कर फरार हो गया। जतिंदर कुमार ने बताया कि आरोपित छोटा हाथी पर क्लीनर का काम करता है। जांच पड़ताल में पता चला है सोमवार शायद वो गाड़ी मांग कर लाया था। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी