पति से अलग रह रही महिला को शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

महिला का पति शराब पीने का अादी था। जिसके चलते दोनों में अकसर लड़ाई झगड़ा रहता था। जिससे परेशान होकर वो बेटी समेत अलग रहने लगी। उसी दौरान आरोपित से उसकी पहचान हो गई। शादी का झांसा देकर वो उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:01 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:01 PM (IST)
पति से अलग रह रही महिला को शादी का झांसा दे करता रहा दुष्कर्म, आरोपित के खिलाफ केस दर्ज
आरोपित विभिन्न जगहों पर महिला को अपने साथ ले जाक शारीरिक संबंध बनाता रहा। (फाइल फोटो)

लुधियाना, जेएनएन। पति से अलग रह रही महिला को एक युवक ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मगर बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। अब थाना डेहलों पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

एसआई जतिंदर काैर ने बताया कि आरोपित की पहचान जीएनई कालेज के पीछे बाबा दीप सिंह नगर निवासी विजय पाल सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि दस साल पहले उसकी शादी हुई थी। जिससे उसकी एक बेटी है। शराब पीने का अादी उसका पति काम धंधा नहीं करता था। जिसके चलते वो अकसर उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया करता था। जिससे परेशान होकर वो बेटी समेत अलग रहने लगी। उसी दौरान आरोपित से उसकी पहचान हो गई। उसने उसके पति से तलाक दिला कर उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। वो उसे विभिन्न जगहों पर अपने साथ ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

इसके बाद जनवरी 2020 में उसने शादी करने से मना कर दिया। जिसके चलते उसने आरोपित के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के बाद अधिकारियों ने आरोपित पर केस दर्ज करने की सिफारिश कर दी। जतिंदर कौर ने कहा कि आरोपित किसी सिमेंट स्टोर में नौकरी करता है। उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड की जा रही है। जल्दी ही उसे काबू कर लिया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी