लुधियाना में शर्मनाक वारदात, व्यक्ति ने साढ़े तीन वर्षीय मासूम काे बनाया हवस का शिकार

शहर में नाबालिग लड़कियाें के साथ अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजपुर रोड के गुरु नानक नगर इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस आराेपित की तलाश कर रही है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 02:20 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 02:20 PM (IST)
लुधियाना में शर्मनाक वारदात, व्यक्ति ने साढ़े तीन वर्षीय मासूम काे बनाया हवस का शिकार
नाबालिग लड़कियाें के साथ अपराध के मामले लगातार बढ़े। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। ताजपुर रोड के गुरु नानक नगर इलाके में रहने वाले व्यक्ति ने साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। अब थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ करनैल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान गुरु नानक नगर निवासी महिंदर पौदार के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाले पीड़िता के पिता की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि 23 नवंबर की सुबह उसकी साढ़े तीन साल की बेटी ने अपनी मां को बताया कि उसके गुप्तांग में बहुत तेज दर्द हो रहा है। उसकी मां के पूछने पर उसने बताया कि महिंदर पौदार अंकल उसे अपनी रसोई में ले गए थे। जहां उन्होंने उसके साथ गलत काम किया। करनैल सिंह ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-दिमागी परेशान महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

लुधियाना। घर में किसी को बिना कुछ बताए निकली दिमागी तौर पर परेशान महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर भी जब उसका कोई सुराग न लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उसे अगवा करने के आरोप में केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

एएसआइ अजमेर सिंह ने बताया कि उक्त केस ढंडारी खुर्द स्थित प्रमात्मा लाला का बेहड़ा में रहने वाले बबलू तिवारी की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी मां गायत्री देवी (42) दीमागी तौर पर परेशान रहती है। गत 24 नवंबर को वो घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर घर वापस नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा कर बंधक बना रखा है।

chat bot
आपका साथी