लुधियाना में 13 साल की लड़की पर पड़ी दो युवकों की गंदी नजर, खाली प्लाट में ले जाकर किया गलत काम

लुधियाना के खन्ना में 13 साल की लड़की के साथ दो युवक दुष्कर्म कर फरार हो गए। आरोपितों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब लड़की अपनी नानी के घर से लौट रही थी। आरोपित अभी फरार है और पुलिस जांच में जुटी है।

By Vikas_KumarEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 08:35 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 08:35 PM (IST)
लुधियाना में 13 साल की लड़की पर पड़ी दो युवकों की गंदी नजर, खाली प्लाट में ले जाकर किया गलत काम
पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

खन्ना, जेएनएन। लुधियाना जिले के खन्ना कस्बे में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। खन्ना सिटी-1 पुलिस ने मामले में आरोपित युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह केस बच्ची की मां की शिकायत पर दर्ज किया है। दोनों आरोपित अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं। बच्ची की मेडिकल जांच खन्ना सिविल अस्पताल में कराई गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि वह बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से दो महीने पहले अपनी मां के खन्ना आई ती। यहां वह अलग किराए के कमरे में रहने लगी। सोमवार रात आठ बजे उसकी 13 साल की छोटी लड़की अपनी नानी के घर चली गई। काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटी तो उसे चिंता हुई। इस पर वह अपनी बेटी को लेने के लिए मां के घर की तरफ गई। रास्ते में उसे उसका भाई मिल गया। उसने बताया कि उसकी लड़की तो उनके घर से काफी समय पहले ही निकल गई थी। इसके बाद उसने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बेटी की तलाश की। उन्हें घर के मोड़ पर ही बच्ची मिल गई। उसके कपड़े मिट्टी से सने थे।

जब उन्होंने बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि वह नानी के घर से वापस आ रही थी तो रास्ते में उत्तम नगर का रहने वाला  शनी और बैंक कालोनी के शिवम ने उसे घेर लिया और एक खाली प्लाट में ले गए। वहां उन दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर परिवार के लोग बच्ची को खन्ना सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस ने बयान दर्ज कर एफआईआर कर दी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी