लुधियाना में नौकरी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला दिया वारदात काे अंजाम

लुधियाना में तलाकशुदा महिला को नौकरी दिलाने का झlंसा देकर एक ट्रांसपोर्टर उसे अपने दोस्त के घर ले गया। जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला कर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 02:25 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:33 AM (IST)
लुधियाना में नौकरी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म, कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिला दिया वारदात काे अंजाम
लुधियाना में नौकरी देने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में तलाकशुदा महिला को नौकरी दिलाने का झlंसा देकर एक ट्रांसपोर्टर उसे अपने दोस्त के घर ले गया। जहां उसे कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिला कर पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। अब थाना सलेम टाबरी पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज करके मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके साथी की पुलिस को तलाश है। एएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि उसकी पहचान अमन नगर के मनजीत विहार निवासी जगमोहन सिंह के रूप में हुई। उसके दोस्त की पहचान मल्होत्रा रिजोर्ट्स के पीछे रहने वाले मनजीत सिंह के रूप में हुई।

पुलिस ने गुज्जर खां कैंपस के पास पीजी में रहने वाली 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि आरोपित से फोन पर ही उसका संपर्क हुआ था। उसने उसे अपनी ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी देने का झांसा दिया। 1 दिसंबर को उसने उसे जालंधर बाइपास चौक इलाके में बुलाया। वहां से वो उसे अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में बैठा कर मल्होत्रा रिजोर्ट्स के पीछे उक्त आरोपित के घर ले गया। जहां उसे काेल्ड ड्रिंक में कोई नशीली चीज मिला कर पिला दी। उसके बाद उसकी मर्जी के बगैर उसके साथ दुष्कर्म किया।

5 साल की बच्ची से अश्लील करता काबू

गांधी नगर इलाके में 5 साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने 50 वर्षीय आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया है। शुक्रवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। एएसआइ जनकराज ने बताया कि उसकी पहचान गांधी नगर निवासी दविंदर कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि वीरवार वो अपने छोटे बच्चे की दवा लेने के लिए डाक्टर के पास गई थी। उसी बीच उक्त आरोपित उनके कमरे में आ गया। जहां उसने उसकी 5 वर्षीय बेटी काे निरवस्त्र करके उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी