लुधियाना में मनचलों ने पार्टी में Dance कर रही महिलाओं से की गलत हरकतें, वीडियो बनाने से राेकने पर किया हमला

लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित रेस्टाेरेंट में पार्टी कर रहे परिवार की खुशियों में मनचलों ने खलल डाल दिया। आरोपित पार्टी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने के साथ साथ उनके वीडियो बनाने लगे।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:51 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:51 PM (IST)
लुधियाना में मनचलों ने पार्टी में Dance कर रही महिलाओं से की गलत हरकतें, वीडियो बनाने से राेकने पर किया हमला
रेस्टाेरेंट में पार्टी कर रहे परिवार की खुशियों में डाला खलल। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। फिरोजपुर रोड स्थित रेस्टाेरेंट में पार्टी कर रहे परिवार की खुशियों में मनचलों ने खलल डाल दिया। आरोपित पार्टी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करने के साथ साथ उनके वीडियो बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने पार्टी कर रहे परिवार पर हमला कर वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिसमें चार लोग घायल हो गए। उन्हें जान से मारने की धमकियां देते आरोपित अपनी दो कारों में सवार होकर फरार हो गए।

अब थाना सराभा नगर पुलिस ने सराभा नगर अपार्टमेंट निवासी आशीष थापर की शिकायत पर रमन बग्गा, सिमरन बग्गा, टविंकल साहिल तथा उनके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। अपने बयान में उसने बताया कि शनिवार रात उसने फिरोजपुर रोड स्थित पाबलेज रेस्टोंरेंट में अपनी पत्नी पलक थापर के जन्मदिन की पार्टी रखी थी। उक्त आरोपित उसी होटल में अलग से अपनी पार्टी कर रहे थे। बाद में वो उनकी पार्टी में आकर डांस करने लग गए। उनकी पार्टी में आई महिलाओं के साथ गलत हरकतें करते हुए उनका वीडियो बनाने लगे।

यह भी पढ़ें-Fraud In Ludhiana: ससुराल के पैसाें पर कनाडा गई युवती ने पति काे बुलाने से किया इंकार, तलाक तक पहुंचा मामला

शाेर मचाने पर माैके से हुए फरार

जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो आरोपितों ने वहां पड़े गिलास, प्लेट और बाेतलें उठा कर उन पर हमला कर दिया। हमले में विपिन शर्मा, हरीश चंद्र, नितिश जलोटा तथा आशीष थापर घायल हो गए। उनके शोर मचाने पर आरोपित बाहर खड़ी अपनी फार्च्यूनर कार नंबर पीबी10ईएस 0151 तथा क्रेटा कार नंबर पीबी91ई 4848 पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आराेपिताें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-Honey Trap: गुरविंदर ने कराया था पाक एजेंट को अधिकारियों के WhatsApp ग्रुप में एड, मोहब्बत के जाल में फंस बना देशद्रोही

chat bot
आपका साथी