लुधियाना में ज्वेलरी शाप से सोने की 4 चेन ले उड़े नौसरबाज भाई-बहन, वारदात सीसीटीवी में कैद

सर्राफा बाजार स्थित ज्वेलर शाप में आई महिला व उसके साथी ने 2-2 तोला सोने की 4 चेन चुरा लीं। घटना का पता तब चला जब रात दुकान बंद करने के समय दुकान के मालिक ने स्टाक चेक किया।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 12:42 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 12:42 PM (IST)
लुधियाना में ज्वेलरी शाप से सोने की 4 चेन ले उड़े नौसरबाज भाई-बहन, वारदात सीसीटीवी में कैद
ज्वेलर शाप से सोने की चैन चोरी करती महिला का सीसीटीवी फुटेज। (जागरण)

जासं, लुधियाना। सर्राफा बाजार स्थित ज्वेलर शाप में आई महिला व उसके साथी ने 2-2 तोला सोने की 4 चेन चुरा लीं। घटना का पता तब चला, जब रात दुकान बंद करने के समय दुकान के मालिक ने स्टाक चेक किया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों आरोपितों की फुटेज कैद हो गई। जिसे कब्जे में लेकर थाना डिवीजन नंबर 4 पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। एसआइ हरदीप सिंह ने बताया कि उक्त केस फतेहगढ़ मोहल्ला निवासी हितेश निश्चल की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि सर्राफा बाजार में उनकी अविराज गोल्ड के नाम से ज्वेलरी शाप है।

शनिवार शाम उनकी दुकान पर ग्राहक थे। उसी दौरान उक्त महिला व उसका साथी दुकान में दाखिल हुए। दोनों एक दूसरे को भाई बहन बता रहे थे। उनके साथ करीब 4 साल का एक बच्चा भी था। दोनों ने सोने की चेन खरीदने की इच्छा जताई, जिस पर हितेश उन्हें सोने की चेन दिखाने लगा। दोनों आरोपित उसकी दुकान में करीब 35 मिनट रहे। उस दौरान महिला करीब करीब अपने फोन पर बात ही करती रही। उसी बीच उसने बड़ी सफाई के साथ 4 चेन चोरी करके अपने कपड़ों में छिपा लीं। हरदीप सिंह ने कहा कि फुटेज में दोनों आरोपितों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें-घरेलू गैस की कालाबाजारी करता गिरफ्तार

लुधियाना। घरेलू गैस की काला बाजारी करने वाले व्यक्ति को थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 20 सिलेंडर, टुल्लू पंप तथा एक कंप्यूटर धर्म कंडा बरामद किया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। एएसआइ कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान मेन रोड बस्ती बाजीगर डेरा निवासी दविंदर कुमार के रूप में हुई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अवैध रूप से विभिन्न कंपनियों के गैस सिलेंडर घर में रख कर बड़े सिलेंडरों से गैस निकाल कर छोटे सिलेंडरों में भर कर महंगे दाम पर बेचने का काम करता है। जिसके चलते कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। सूचना के आधार पर दबिश देकर उसे काबू कर लिया गया।

chat bot
आपका साथी