लुधियाना में शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

kidnapping in Ludhiana लुधियाना में शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण करने के आरोपित पर थाना मोती नगर पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 02:34 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 02:34 PM (IST)
लुधियाना में शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण करने के आरोपित पर थाना मोती नगर पुलिस ने केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एसआई शिव कृपाल सिंह ने बताया कि उसकी पहचान शेर पुर कलां के दीप नगर की गली नंबर 2 निवासी अर्जुन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 21 जुलाई की शाम 5 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से कपड़े खरीदने के लिए बाजार गई और लौट कर नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है। शिव कृपाल सिंह ने कहा कि आरोपित का सुराग लगाने के लिए उसके मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्दी ही उसे काबू करके नाबालिगा को मुक्त करा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिगा लापता

घर में किसी को कुछ बताए बगैर निकली नाबालिगा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना हैबोवाल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ उसे अगवा करके बंधक बनाने के आरोप में केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ गुरमेल सिंह ने बताया कि उक्त केस हैबोवाल के जगत नगर की गली नंबर 1 निवासी प्रितपाल कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 21 जुलाई की दोपहर 1 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी