दो युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

साहनेवाल इलाके में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। इस बारे में जब लड़की ने घर पर बताया तो पुलिस को सूचित किया गया। इस पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान रंगवाज कॉलोनी निवासी अनिल व गांव नत निवासी मुजमिल हुसैन के रूप में हुई। पुलिस ने मुजमिल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 08:44 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:44 PM (IST)
दो युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार
दो युवकों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

संसू, लुधियाना : साहनेवाल इलाके में दो युवकों ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। इस बारे में जब लड़की ने घर पर बताया तो पुलिस को सूचित किया गया। इस पर थाना साहनेवाल की पुलिस ने दोनों युवकों पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान रंगवाज कॉलोनी निवासी अनिल व गांव नत निवासी मुजमिल हुसैन के रूप में हुई। पुलिस ने मुजमिल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया है।

साहनेवाल की 14 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसकी मां एक कंपनी में काम करती है। तीन दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी मां से मिलने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में उसे अनिल मिला और घुमाने के बहाने उसे गांव नत के पास पराली के लगे ढेरों के बीच ले गया। वहां उससे गलत काम किया। इसी दौरान वहां मुजमिल आ गया और उसने भी उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद अनिल उसे साइकिल पर ही घर वापस लेकर जाने लगा तो आरोपित मुजमिल ने उसकी मोबाइल से वीडियो भी बनानी शुरू कर दी। घर पहुंच कर उसने सारी बात अपने परिवार को बताई। इसके बाद शिकायत पुलिस को दी गई।

chat bot
आपका साथी