लुधियाना में शादी का झांसा दे नाबालिग का किया अपहरण, आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज

लुधियाना में घर से कोठी में सफाई का काम करने के लिए गई नाबालिग को युवक ने शादी का झांसा दे अगवा कर लिया। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 02:23 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 02:23 PM (IST)
लुधियाना में शादी का झांसा दे नाबालिग का किया अपहरण, आरोपित युवक के खिलाफ मामला दर्ज
लुधियाना में युवक ने शादी का झांसा दे नाबालिग का अपहरण कर लिया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में घर से कोठी में सफाई का काम करने के लिए गई नाबालिग को युवक ने शादी का झांसा दे अगवा कर लिया। अब थाना सराभा नगर पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि उसकी पहचान मोहल्ला शाम नगर की गली नंबर 4 निवासी काकू के रूप में हुई। पुलिस ने बीआरएस नगर निवासी महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी जब भी घर से कोठियों में सफाई करने के लिए जाती थी तो आरोपित उसका पीछा किया करता था। 7 नवंबर के दिन वो डी ब्लाक की एक काेठी में सफाई करने के लिए गई। मगर उसके बाद लौट कर घर वापस नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान उसे पता चला कि अारोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।

दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में दो लोग नामजद

जासं, लुधियाना। दहेज की मांग को लेकर विवाहिताओं का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करने के दो आरोपितों पर थाना वूमेन पुलिस ने दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पहले मामले में पुलिस ने न्यू सुभाष नगर की चंद्र लोक कालोनी की गली नंबर 1 निवासी अमनदीप कौर की शिकायत पर पायल के गांव सिहेड़ा निवासी मनप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि मार्च 2020 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपित ने उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसके चलते उसे पुलिस की शरण में जाना पड़ा। उधर, दूसरे मामले में पुलिस ने न्यू चंद्र नगर निवासी शिवानी खेड़ा की शिकायत पर पठानकोट की गार्डन कालोनी निवासी डाक्टर अभिमन्यु गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि नवंबर 2020 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के बाद ही उसने दहेज की मांग काे लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

chat bot
आपका साथी