Kidnapping In Ludhiana: लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का अपहरण

Kidnapping In Ludhiana शहर में चाेरी और लूटपाट के साथ ही अपहरण की वारदातें लगातार बढ़ रही है। शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहण करने के आरोप में पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Wed, 08 Sep 2021 12:35 PM (IST) Updated:Wed, 08 Sep 2021 12:35 PM (IST)
Kidnapping In Ludhiana: लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की का अपहरण
लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Kidnapping In Ludhiana: शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहण करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 7 पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित की पहचान आदर्श नगर की गली नंबर 7 निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि एक सितंबर की रात उनका पूरा परिवार खाना खाकर सो गया। अगले दिन सुबह उठकर देखा तो उसकी बेटी घर पर नही थी, तलाश करने पर पता चला कि उक्त आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है। दिनेश कुमार ने कहा कि आरोपित के ठिकानों पर छापामारी की जा रही है उसकी लोकेश के लिए उसके मोबाइल नंबर काे भी सर्विलांस पर लगाया गया है।

यह भी पढ़ें-संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग व किशोर लापता

विभिन्न इलाकों में रहने वाली नाबालिग व किशोर लापता हो गए। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उनका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब संबंधित थानों की पुलिस ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। थाना मेहरबान पुलिस ने गांव कक्का निवासी अनसुइया की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि मंगलवार सुबह वाे और उसका पति दोनो काम पर चले गए। उस समय उनकी 14 वर्षीय बेटी पिंकी घर में अकेली थी। दोपहर डेढ़ बजे घर आकर देखा तो वह घर में नहीं थी।

उन्हें आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उनकी बेटी का अपहरण करके उसे बंधक बना रखा है। थाना डाबा पुलिस ने बागी स्टैड आजाद नगर की गली नंबर 1 निवासी राम अवतार की शिकायत पर केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि गत 5 सितंबर की रात उसका 13 वर्षीय बेटा लक्की घर में बिना बताए कहीं चला गया और वापस नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने उसके बेटे को अगवा कर बंधक बना रखा है।

यह भी पढ़ें-Punjab Roadways Contractual Staff Strike: हड़ताली कर्मचारियों ने निकाली पंजाब सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रैली, नारेबाजी

chat bot
आपका साथी