Kidnapping In Ludhiana: लुधियाना में संदिग्धावस्था में शादी की नीयत से नाबालिगा का अपहरण

Kidnapping In Ludhiana शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपित युवक पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान सुखदीप सिंह के रूप में हुई।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Tue, 04 May 2021 03:21 PM (IST) Updated:Tue, 04 May 2021 03:21 PM (IST)
Kidnapping In Ludhiana: लुधियाना में संदिग्धावस्था में शादी की नीयत से नाबालिगा का अपहरण
शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण। (सांकेतिक तस्वीर)

लुधियाना, जेएनएन। Kidnapping In Ludhiana: शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपित युवक पर केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान सुभाष नगर की गली नंबर 10 निवासी सुखदीप सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने स्वतंत्र नगर निवासी महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि 20 अप्रैल की सुबह 7.30 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चली गई और लौट कर नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है।

युवती से छेड़छाड़ करने वाले सगे भाइयों पर केस

युवती से छेड़छाड़, तंग परेशान करने तथा शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने वाले दो सगे भाइयों पर थाना हैबोवाल पुलिस ने केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की है। एसआई भजन सिंह ने कहा कि आरोपितों की पहचान चंद्र नगर निवासी अमित कुमार तथा उसके भाई नितिन कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय युवती की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि दोनों आरोपित एक साल से उसे आते जाते छेड़छाड़ करते हैं। वो जब भी काम से घर और घर से काम पर जाती है तो उसे शारीरिक संंबंध बनाने के लिए गंदी कमेंटबाजी करते हैं। पहले भी दोनों के खिलाफ शिकायत देने पर पंचायत बैठी थी। जिसमें दोनों ने भरी पंचायत में माफी मांगी थी। मगर अब फिर से दोनों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। भजन सिंह ने कहा कि दोनों आरोपितों के ठिकानों पर दबिश दी गई। वो घर से फरार हैं। जल्दी ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी