Kidnapping In Ludhiana: लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Kidnapping In Ludhiana घर से सेवा केंद्र के लिए कई 15 वर्षीय नाबालिग को शादी की नीयत से अगवा कर लिया गया। अब थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है।

By Vipin KumarEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 03:52 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 03:52 PM (IST)
Kidnapping In Ludhiana: लुधियाना में शादी का झांसा देकर नाबालिग का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
घर से सेवा केंद्र के लिए कई 15 वर्षीय नाबालिग का अपहरण। (सांकेतिक तस्वीर)

जासं, लुधियाना। Kidnapping In Ludhiana: घर से सेवा केंद्र के लिए कई 15 वर्षीय नाबालिग को शादी की नीयत से अगवा कर लिया गया। अब थाना मोती नगर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआई मेवा राम ने बताया कि उसकी पहचान भगत सिंह कालोनी की गली नंबर 3 निवासी विक्की सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

अपने बयान में उसने बताया कि 29 जुलाई की दोपहर ढाई बजे उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से सेवा केंद्र गई और लौट कर नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया है। मेवा राम ने बताया कि आरोपित का सुराग लगाने के लिए उसके मोबाइल फोन काे सर्विलांस पर लगाया गया है। जल्दी ही उसे काबू करके नाबालिग काे मुक्त करा लिया जाएगा। पुलिस की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-घर से काम पर गया व्यक्ति लापता

घर से काम पर गया व्यक्ति लापता हो गया। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना टिब्बा पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है।

एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि उक्त केस ग्रेवाल कालोनी निवासी किस्मती देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 28 जुलाई को उसका 42 वर्षीय पति मोती राय घर से काम पर गया और लौट कर नहीं आया। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उसे अगवा करके बंधक बना रखा है।

यह भी पढ़ें-...जब नेशनल हाईवे पर LED स्क्रीन पर चलने लगा CM अमरिंदर सिंह के खिलाफ अभद्र संदेश, केजरीवाल का समर्थन

chat bot
आपका साथी