लुधियाना में घर से खेलने गई नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण, आरोपित के खिलाफ केस

लुधियाना में घर से खेलने के लिए गई नाबालिगा का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। अब थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। पुलिस ने कहा कि जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 02:41 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 02:41 PM (IST)
लुधियाना में घर से खेलने गई नाबालिग लड़की का शादी की नीयत से अपहरण, आरोपित के खिलाफ केस
लुधियाना में शादी की नीयत से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में घर से खेलने के लिए गई नाबालिगा का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया। अब थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू की है। एएसआइ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपित की पहचान बाबा नामदेव कालोनी स्थित पंचम सरपंच वाली गली निवासी अजमत के रूप में हुई। पुलिस ने बाबा नामदेव कालोनी निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि शनिवार शाम 4 बजे उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से खेलने के लिए गई, मगर लौट कर वापस नहीं आई। उसकी तलाश के दौरान पता चला कि आरोपित ने उसे बहला फुसला कर शादी का झांसा दिया और अगवा करके ले गया। गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपित का सुराग लगाने के लिए उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बिना बताए निकला व्यक्ति लापता

लुधियाना। घर में किसी को कुछ बताए बगैर निकला व्यक्ति संदिग्ध परिस्थतियों में लापता हो गया। हर संभावित जगह और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने पर जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। अब थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू की है। एएसआई राजपाल ने बताया कि उक्त केस मुंडियां खुर्द  निवासी हरप्रीत सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया। अपने बयान में उसने बताया कि 16 जुलाई को उसके पिता सुरिंदर पाल (52) घर में किसी को कुछ बताए बगैर कहीं चले गए अौर लौट कर नहीं आए। उसे आशंका है कि किसी ने अपने निजी स्वार्थ के लिए उन्हें अगवा करके बंधक बना रखा है।

chat bot
आपका साथी