लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग लड़की व युवक अगवा, तलाश में जुटी पुलिस

लुधियाना के दो विभिन्न स्थानों से संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग लड़की व एक युवक लापता हो गए हैं। जिनके परिवार की शिकायत पर संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 05:12 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 05:12 PM (IST)
लुधियाना में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग लड़की व युवक अगवा, तलाश में जुटी पुलिस
लुधियाना में नाबालिग लड़की व युवक को अगवा कर लिया गया।

लुधियाना, जेएनएन। लुधियाना के दो स्थानों से संदिग्ध परिस्थितियों में एक नाबालिग लड़की व एक युवक लापता हो गए। जिनके परिवार की शिकायत पर संबंधित थानों की पुलिस ने मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पहले मामले में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की अगवा होने की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। परिवार के अनुसार उनकी 14 वर्षीय बेटी 20 जून को घर से किसी काम से गई थी। जोकि वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें शक है कि उनकी बेटी को किसी ने अगवा किया है। वहीं दूसरे मामले में थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने 18 वर्षीय लड़के की अगवा होने की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लड़के का नाम मुंजेर 18 साल है। उसके पिता ने बताया कि उसका बेटा काम की तलाश में घर से निकला था। जब रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। जिसके बारे में शिकायत पुलिस को दर्ज करवाई। पुलिस ने केस दायर कर तलाश शुरू कर दी है।

बाइक की टक्कर से युवक घायल

लुधियाना : चीमा चौक के नजदीक दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक युवक बुरी तरीके से घायल हो गया। घायल के भाई की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर तीन की पुलिस ने हिसार हरियाणा में रहने वाले राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दशमेश नगर गिल रोड निवासी पलविंदर सिंह ने बताया कि 18 जून की सुबह उसका भाई यादविंदर सिंह 32 साल बाइक पर सवार होकर काम पर निकला था। जब वह चीमा चौक के नजदीक पहुंचा तो आरोपित अपनी बाइक पर आ रहा था। जिसने लापरवाही से उसके भाई की बाइक पर टक्कर मार दी। जिसमें उसके भाई के काफी चोटें आई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

chat bot
आपका साथी