मंत्री आशु ने पौधा लगाकर शुरू किया एजुकेशन कल्चर का अभियान

एजुकेशन कल्चर प्राइवेट लिमिटेड की विशेष पौधारोपण अभियान की शुरुआत कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने पौधा लगाकर की। शहीद भगत सिंह नगर में आयोजित अभियान को सफल बनाने के लिए कंपनी के निदेशक कर्मचारी और जनता ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान 200 से ज्यादा पौधे लगाए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:36 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:36 PM (IST)
मंत्री आशु ने पौधा लगाकर शुरू किया एजुकेशन कल्चर का अभियान
मंत्री आशु ने पौधा लगाकर शुरू किया एजुकेशन कल्चर का अभियान

जासं, लुधियाना : एजुकेशन कल्चर प्राइवेट लिमिटेड की विशेष पौधारोपण अभियान की शुरुआत कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु ने पौधा लगाकर की। शहीद भगत सिंह नगर में आयोजित अभियान को सफल बनाने के लिए कंपनी के निदेशक, कर्मचारी और जनता ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान 200 से ज्यादा पौधे लगाए गए। इस मौके पर मंत्री आशु ने कहा कि शहर का बिगड़ता पर्यावरण चिता का विषय है। एजुकेशन कल्चर ने एक अच्छी मुहिम की शुरुआत की है, लेकिन यह तभी कामयाब हो सकती है, जब जनता पौधों के संरक्षण के लिए गंभीरता के साथ आगे आए। पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक नागरिक का प्रयास शहर और आने वाली पीढ़ी के लिए मददगार साबित होगा।

आशु ने नगर निगम अफसरों को निर्देश दिए कि शहर में खाली जमीन पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं, ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके। अभियान के दौरान मंत्री की पत्नी और पार्षद ममता आशु ने भी पौधारोपण किया। इस मौके पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमन बाला सुब्रमण्यम, वार्ड 70 के पार्षद दिलराज सिंह और 71 की पार्षद रुपिदर कौर संधू भी मौजूद रहीं। चार साल से अभियान चला रही है कंपनी

लुधियाना की अग्रणी आइटी कंपनी एजुकेशनल कल्चर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रिया गर्ग और प्रबंध निदेशक देव गर्ग ने मंत्री, मेहमानों और आम जनता का धन्यवाद किया, जिन्होंने कंपनी की अनोखी मुहिम में योगदान किया। अधिकारियों ने कारपोरेट जिम्मेदारियों का पालन करते हुए संकल्प लिया कि समाज और पर्यावरण के उत्थान के लिए इस तरह के सकारात्मक कार्य करते रहेंगे। प्रबंधकों के अनुसार कंपनी की ओर से पिछले चार सालों से पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी