Weather Update Ludhiana : लुधियाना में सुबह ही 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान, AQI भी 241 पर आया

लुधियाना में लगातार ठंड में इजाफा हो रहा है। वीरवार को सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग की मानें तो 25 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस दौरान दिन और रात का तापमान गिरेगा।

By Vinay KumarEdited By: Publish:Fri, 19 Nov 2021 08:56 AM (IST) Updated:Fri, 19 Nov 2021 08:56 AM (IST)
Weather Update Ludhiana : लुधियाना में सुबह ही 13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान, AQI भी 241 पर आया
लुधियाना में सुबह व शाम की ठंड में इजाफा हो गया है।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। लुधियाना में शुक्रवार सुबह पारा 13 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि वीरवार को सुबह आठ बजे अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। वहीं शहर का वायु प्रदूषण बढ़कर 241 एक्यूआई तक पहुंच गया है, जो कि सेहत के लिए सही नही। वैज्ञानिकों के अनुसार 0-50 एक्यूआई ठीक होता है, वहीं 51 से 100 बीच एक्यूआई औसत होता हैं। जबकि 101 से 200 बीच का मॉडरेट होता है। वहीं 201 से 300 खराब और 301 से 400 ज्यादा आईक्यू खराब और 400 से ज्यादा बेहद खतरनाक होता हैं। मौसम विभाग की मानें तो 25 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। हालांकि इस दौरान दिन और रात का तापमान गिरेगा। बता दें कि लुधियाना में तड़के व शाम के समय ठंड में इजाफा हो गया है। लोग सुबह गर्म कपड़े पहनकर सैर करने जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी